फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nautanwa defeated Khanua cricket team by two wickets

Maharajganj News: खनुआ किक्रेट टीम को नौतनवा ने दो विकेट से हराया

Tue, 12 Mar 2024 09:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 12 Mar 2024 09:18 AM IST
विज्ञापन
Nautanwa defeated Khanua cricket team by two wickets
खनुआ। क्षेत्र के हरदीडाली चौराहे पर स्थित खेल मैदान में हरदी डाली जिला स्तरीय कैनवस बाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन खनुआ किक्रेट टीम और नौतनवा हास्पिटल के बीच मैच खेला गया। इसका उद्घाटन खनुआ ग्राम प्रधान आशा देवी ने किया। किक्रेट मैच में नौतनवा हास्पिटल की टीम ने दो विकेट से जीत दर्ज कराई।
विज्ञापन


खनुआ किक्रेट टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए खनुआ किक्रेट टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 120 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी नौतनवां हास्पिटल किक्रेट टीम ने एक गेंद शेष रहते हुए दो विकेट से मैच जीत लिया। इसमें मैन ऑफ द मैच राहुल को घोषित किया गया। मुख्य अतिथि आशा देवी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि खेल में जीत और पराजित एक हिस्सा है। हारने वाली टीम को निराश नहीं होना चाहिए बल्कि लगातार जीत हासिल करने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। इस अवसर पर सूर्य प्रकाश मिश्र, दीनानाथ गुप्ता, अजय मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed