फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nautanwa came out in support of the Farenda Advocates Association, the court did not function.

Maharajganj News: फरेंदा अधिवक्ता संघ के समर्थन में उतरा नौतनवा, नहीं चली कचहरी

Fri, 05 Jun 2026 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Nautanwa came out in support of the Farenda Advocates Association, the court did not function.
एसडीएम फरेंदा के स्थानांतरण की मांग को लेकर अधिवक्ता कर रहे हैं आंदोलन
विज्ञापन

नौतनवा। एसडीएम फरेंदा के स्थानांतरण की मांग को लेकर अधिवक्ता संघ फरेंदा के जारी आंदोलन को बृहस्पतिवार की सुबह रेवेन्यू बार एसोसिएशन नौतनवा का भी समर्थन मिला। संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव एवं कनिष्ठ उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद शुक्ला के नेतृत्व में स्थानीय अधिवक्ताओं ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और एक दिन के लिए कचहरी का भी बहिष्कार किया। आक्रोश के कारण न्यायालय न चलने से बृहस्पतिवार के समस्त वादों में अग्रिम तिथि निर्धारित की गई।
इस दौरान अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव एवं कनिष्ठ उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद शुक्ला ने कहा कि फरेंदा के उपजिलाधिकारी अधिवक्ता विरोधी मानसिकता के हैं। उनके स्थानांतरण की मांग को लेकर संघ विगत 20 दिनों से आंदोलनरत है। लेकिन उच्चाधिकारियों द्वारा इसकी अनदेखी कर जिले के अधिवक्ताओं को वृहद आंदोलन के लिए बाध्य होने को उकसाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि उच्चाधिकारियों की यही रजामंदी है तो जल्द ही जनपद के सभी अधिवक्ता कार्य बहिष्कार कर निर्णायक लड़ाई के लिए बाध्य होंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed