फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   National Educational Federation demonstrated against digitization

Maharajganj News: डिजिटाइजेशन के विरोध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने किया प्रदर्शन

Tue, 12 Mar 2024 09:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 12 Mar 2024 09:40 AM IST
विज्ञापन
National Educational Federation demonstrated against digitization
महराजगंज। परिषदीय विद्यालयों में पंजिकाओं के डिजिटाइजेशन एवं ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष ऋषिकेश गुप्त के नेतृत्व में सोमवार को शिक्षकों ने एडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद एडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षकों से ऑनलाइन हाजिरी एवं डिजिटाइजेशन के लिए प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों पर दबाव बनाया जा रहा है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने इसका कड़ा विरोध किया है। शिक्षकों की पदोन्नति नहीं हो रही है। उनको सुविधाएं भी नहीं दी जा रही है, जिसकी शिक्षक लंबे समय से मांग कर रहे हैं। जब तक शिक्षकों की लंबित मांगों का समाधान नहीं होता तब तक सरकार के इस कार्यक्रम का विरोध होता रहेगा।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री आशीष मणि त्रिपाठी ने कहा कि जब तक शिक्षक की प्रत्येक समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता तब तक राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिला से लेकर प्रदेश स्तर तक सरकार के इस आदेश का विरोध करेगा। सरकार का यह कदम शिक्षक विरोधी है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला महामंत्री लवकुश वर्मा, कार्यकारी जिला अध्यक्ष जेडी अंसारी, ब्रजेंद्र पटेल, अजय पाल वर्मा, डॉ. गिरीन्द्र नाथ मिश्र, कृष्ण मोहन पटेल, अभय दुबे, राकेश कुमार अग्रहरी, गोपाल पासवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed