{"_id":"67eede7faa6a5f83a10cb7b1","slug":"national-dope-testing-lab-will-increase-knowledge-online-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-146080-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: राष्ट्रीय डोप टेस्टिंग लैब ऑनलाइन बढ़ाएगी ज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: राष्ट्रीय डोप टेस्टिंग लैब ऑनलाइन बढ़ाएगी ज्ञान
Fri, 04 Apr 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद के राजकीय माध्यमिक स्कूलों में हेल्थ क्लब गठित होंगे। यह खेल में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को खानपान से जुड़ी जानकारी देकर डोपिंग से दूरी के फायदे बताएंगे। यह क्लब गठन के बाद राष्ट्रीय डोप टेस्टिंग लेबोरेट्री के सहयोग से ऑनलाइन नवाचार की जानकारी भी लेगा। निर्देश क्रम में डीआईओएस ने इसके लिए नोडल की तैनाती कर दी गई है।
राजकीय इंटर कालेजों में हेल्थ क्लब गठित कर विद्यार्थियों को खानपान के प्रति जागरूकता व सेहतमंद बने रहने के लिए क्या खाएं और क्या न खाएं इसके बारे में जानकारी दी जाएगी। स्पोर्ट फाॅर स्कूल के तहत राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं के प्रति भी विद्यार्थियों की रुचि बढ़ाते हुए खानपान के बारे में जानकारी देंगे। क्लब गठित होने के बाद एक दिन की कार्यशाला भी ऑनलाइन करने का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा।