फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   National Assessment Survey performance improved, out of top ten

Maharajganj News: राष्ट्रीय परख सर्वेक्षण प्रदर्शन सुधार, टाॅप टेन से बाहर

Wed, 25 Jun 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 25 Jun 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
National Assessment Survey performance improved, out of top ten
महराजगंज। चार दिसंबर 2024 को पूरे देश में एक साथ हुई राष्ट्रीय परख सर्वेक्षण परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। एनसीईआरटी ने राष्ट्रीय व राज्यवार परिणाम घोषित किया है। साथ ही प्रदेश के टाॅप टेन बेहतर प्रदर्शन करने वाले जनपद की सूची भी जारी हुई है। प्रदेश की टाॅप टेन सूची में महराजगंज नहीं है, लेकिन कक्षा तीन, 6 व 9 के परिणाम में व्यापक सुधार आया है।
विज्ञापन

डायट प्रवक्ताओं का दल परिणाम घोषणा के बाद विश्लेषण करने में जुटा है, जिससे जिले की रैंकिंग तय की जाए। हालांकि परिणाम सुधार आने पर शिक्षा विभाग में प्रसन्नता देखी जा रही है। 2024 की राष्ट्रीय उपलब्धि परीक्षा के परिणाम 2021 से बेहतर हुए हैं जिससे विभाग व शिक्षकों का उत्साह बढ़ा है। 1705 परिषदीय स्कूलों व 278 माध्यमिक स्कूलों में कक्षा तीन में भाषा, गणित, विज्ञान के 45 प्रश्न पूछे गए थे, जिसके लिए समय 90 मिनट दिया गया था।
विज्ञापन

इसी तरह कक्षा 6 में 54 प्रश्न व 90 मिनट तो कक्षा 9 में 60 प्रश्नों के लिए 120 मिनट का समय विद्यार्थियों को दिया गया था। कक्षा तीन के मूल्यांकन में राष्ट्रीय स्तर से अधिक प्रदेश में महराजगंज का प्रदर्शन रहा। इसमें राष्ट्रीय स्तर औसत 64 तो यूपी व महराजगंज का 68 अंक रहा। कक्षा 9 के गणित में राष्ट्रीय औसत 60 तो जनपद का 64 फीसदी रहा। परख सर्वे में बेसिक के कक्षा तीन, चार पांच व आठ को शामिल किया गया था। वहीं माध्यमिक में कक्षा 9 और 11 के विद्यार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा में लगाए गए थे डायट के सभी प्रवक्ता
महराजगंज डायट प्राचार्य सत्येंद्र सिंह ने बताया कि परख सर्वेक्षण परीक्षा चार दिसंबर को कराई गई थी। इसमें डायट के सभी प्रवक्ता व 100 डीएलएड प्रशिक्षु लगाए गए थे। प्रश्न एनसीईआरटी की तरफ से मिला था। परिणाम घोषित हुआ है, जिसमें प्रदेश व महराजगंज का प्रदर्शन 2021 की अपेक्षा भाषा व गणित में सुधरा है। जिले के लिए यह गर्व की बात है। परिणाम का विश्लेषण किया जा रहा है। जल्द ही जनपद की रैंकिंग तय हो जाएगी, लेकिन आप टेन में जनपद नहीं शामिल है यह साफ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed