फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Named FIR registered against four individuals for the attack on an engineer.

Maharajganj News: इंजीनियर पर हमले के आरोप में चार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी

Thu, 16 Jul 2026 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Named FIR registered against four individuals for the attack on an engineer.
चार नामजद समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

कर्मचारियों पर डीजल चोरी करने का आरोप
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र में रिलायंस जियो के एक इंफ्रा इंजीनियर पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर चार नामजद तथा अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संतकबीरनगर जनपद के गौरापार घनघटा निवासी तथा वर्तमान में शास्त्री नगर में रह रहे विनय कुमार सिंह ने बताया कि वह रिलायंस जियो में इंफ्रा इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। उनके अनुसार, कंपनी के टावर सर्विस पार्टनर एसजेनकॉन में कार्यरत सच्चिदानंद पटेल, उत्तम सिंह, विकास गुप्ता और रामचंद्र चौरसिया से पिछले एक सप्ताह से कंपनी के कार्यों को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि उक्त लोग उन्हें लगातार धमकियां भी दे रहे थे।
विज्ञापन


13 जुलाई की शाम करीब 7:25 बजे जब वह कार्यालय से निकले, तभी आरोपित अपने अन्य साथियों के साथ गोलबंद होकर पहुंचे और असलहा लहराते हुए उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने कट्टे की बट, लोहे की रॉड और धारदार हथियार से उनके सिर पर वार किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि विनय कुमार सिंह की तहरीर पर सच्चिदानंद पटेल, उत्तम सिंह, विकास गुप्ता और रामचंद्र चौरसिया निवासी अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है, साथ ही पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed