फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Name of 1200 duplicate voters removed from list in Dhani, anger among villagers

Maharajganj News: धानी में डुप्लिकेट 1200 मतदाता का नाम सूची से कटा, ग्रामीणों में आक्रोश

Fri, 23 Jan 2026 02:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Name of 1200 duplicate voters removed from list in Dhani, anger among villagers
धानी बाजार। विकास खंड धानी गांव में ग्राम पंचायत की मतदाता सूची से 1200 डुप्लिकेट मतदाताओं का नाम कट गया है। जिन लोगों के नाम नहीं है उनमें वर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य और पूर्व ग्राम प्रधान भी शामिल हैं।
विज्ञापन

धानी गांव में कुल मतदाताओं की संख्या 3,634 है। ग्रामीणों अनुसार, गांव की मतदाता सूची से लगभग 1200 लोगों के नाम काट दिए गए हैं। इससे लोगों में काफी आक्रोश है।
विज्ञापन

वर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य रामफेर तिवारी व पूर्व ग्राम प्रधान अरविन्द मणि का भी नाम मतदाता सूची में नहीं है। दोनों ने बीएलओ पर पक्षपात करने और विरोधियों की सह पर जान बूझकर नाम काटने का आरोप लगाया है। ग्रामीण प्रदीप मणि, कैलाश मणि, हरिकृष्ण, रामसजीवन, लाल बिहारी यादव, शिवशंकर, मुकेश, विमला देवी, सुप्रिया और रिंकी का कहना है कि जिन लोगों के नाम सूची से हटाए गए हैं वे वर्षोंं से गांव में रह रहे हैं और नियमित रूप से मतदान करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीओ पंचायत धानी वीरेंद्र यादव का कहना है कि जितने लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं, सभी डुप्लीकेट मतदाता हैं। दूसरी जगह मतदाता होने की वजह से इनका नाम हटाया गया है। मतदाता सूची से आधार लिंक कराने के बाद दुबारा नाम मतदाता सूची में दर्ज हो जाएगा। अगर इसके बाद कोई शिकायत आती है तो संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed