फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nagar Panchayat workers started work on the assurance of ADM

Maharajganj News: एडीएम के आश्वासन पर नगर पंचायत कर्मियों ने शुरू किया काम

Sun, 16 Jun 2024 08:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 16 Jun 2024 08:16 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat workers started work on the assurance of ADM
फरेंदा। नगर पंचायत आनंदनगर के कर्मचारियों ने रविवार को एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा व एसडीएम नवीन कुमार के आश्वासन के बाद साफ-सफाई की। साथ ही कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। एसडीएम ने शीघ्र ही समस्या का समाधान करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अमरजीत ने बताया कि लगातार छह से दिनों से चल रहे कार्य बहिष्कार के कारण नगर में गंदगी व समस्याओं की भरमार हो गई थी। बकरीद के त्योहार को देखते हुए नगर पंचायत के कार्यों में सभी कर्मी जुट गए हैं, लेकिन वेतन की मांग को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन चलता रहेगा। एडीएम ने बुधवार तक समस्या के समाधान का भरोसा दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पांच माह से वेतन न मिलने से सभी कर्मचारी परेशान हैं, जिसका असर बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ेगा। साथ ही रोजमर्रा के खर्च पर भी प्रभाव पड़ रहा है। कर्मचारी कर्ज में डूब रहे हैं। अगर बुधवार तक नहीं समाधान हुआ तो फिर कार्य बहिष्कार किया जाएगा। एसडीएम नवीन कुमार ने बताया कि कर्मचारियों की समस्या को लेकर उच्चाधिकारियों से बात हुई है, जल्द समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed