फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Nagar Palika accused of arbitrary collection of house tax

Maharajganj News: नगर पालिका पर मनमानी गृहकर वसूलने का आरोप

Wed, 19 Feb 2025 05:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 19 Feb 2025 05:41 PM IST
विज्ञापन
Nagar Palika accused of arbitrary collection of house tax
नौतनवा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को अधिशासी अधिकारी को शिकायती पत्र देकर नगर पालिका की ओर से अधिक गृहकर वसूलने का आरोप लगाया है। अधिशासी अधिकारी को दी शिकायती पत्र में व्यापारियों ने बताया कि नगर पालिका परिषद की ओर से नागरिकों व व्यापारियों से रिहायशी भवनों पर पूर्व के सापेक्ष 10 गुना से भी अधिक का नोटिस भेजकर जबरिया गृहकर की वसूली की जा रही है।
विज्ञापन

कॉमर्शियल प्रयोग वाले भवनों के हिस्सों पर साथ ही खाली जमीन पर भी मनमानी टैक्स नगर पालिका की ओर से वसूला जा रहा है। जबकि नगर के लोग 5-6 वर्ष पूर्व अपने रिहायशी भवनों पर गृहकर के रूप में जो टैक्स नगर पालिका की ओर से वसूला जा रहा है वह उसका टैक्स स्लैब क्या है।
विज्ञापन

किस आधार पर किस दर से टैक्स पालिका ले रही है। इसकी जानकारी नागरिकों को लिखित रूप में नहीं दिया गया है और न ही बताया जा रहा है। इस मौके पर सीताराम अग्रहरि, संतोष अग्रहरि, मनोज, प्रीतेश अग्रहरि, अनिल आयसवाल, दिनेश वर्मा, अशोक कसौधन, आशीष कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed