फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   NAAC evaluation process will be expedited: Dr. Ajay

नैक मूल्यांकन की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा: डॉ. अजय

Mon, 10 Jul 2023 06:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 06:09 PM IST
विज्ञापन
NAAC evaluation process will be expedited: Dr. Ajay
फोटो
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज में शिक्षक और कर्मचारियों की बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्र की अध्यक्षता में शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की बैठक हुई, जिसमें नए सत्र 2023 -24 के सुचारू संचालन सहित अनेक विषयों पर विचार विमर्श हुआ।

प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्र ने कहा कि नैक मूल्यांकन की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने महाविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों से आह्वान करते हुए कहा कि इसके लिए सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे, लेकिन सभी लोग सहयोग करें जिससे महाविद्यालय विकास की गति पर अग्रसर हो सके। एनएसएस और एनसीसी के प्रभारी एक सप्ताह में अपनी कार्य योजना प्रस्तुत करें। शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सोनकर, महामंत्री छट्ठू यादव शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ. शांतिशरण मिश्र और महामंत्री संतोष कुमार राव ने नैक मूल्यांकन सहित सभी बिंदुओं पर महाविद्यालय प्रशासन को पूरा सहयोग देने की बात कही। पूर्व प्राचार्य प्रो. उमेश प्रसाद यादव, डॉ. अक्षय कुमार, राहुल कुमार सिंह, डॉ. प्रशांत पांडे, डॉ. विपिन यादव, डॉ. विजय आनंद मिश्र, डॉ. नंदिता मिश्रा, दिवाकर सिंह, डॉ. नेहा, डॉ. पीयूष जायसवाल, अखिल कुमार राय, विधि नारायण यादव, संतोष श्रीवास्तव, प्रणय कुमार गौतम, राजीव द्विवेदी आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed