फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   My world has been looted, with whose help will we live?

Maharajganj News: लूट गया मेरा संसार, किसके सहारे हम जिएंगे...

Sat, 09 Mar 2024 08:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 09 Mar 2024 08:53 PM IST
विज्ञापन
My world has been looted, with whose help will we live?
महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर शिवाला गांव में बृहस्पतिवार को सतीश की गांव के ही युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृत युवक के पिता राजस्थान से शनिवार को घर पहुंचे तो परिजनों से लिपटकर फफक-फफक कर रोने लगे। रोते-रोते कहा कि मेरा तो संसार ही लूट गया। परिवार का एक ही चिराग था वह भी बुझ गया। अब हम किसके सहारे जिएंगे। परिजनों का करुण क्रदन देख आसपास के लोगों की आंखें भी भर आईं। गांव में क्यूआरटी के अलावा गांव के प्रमुख रास्तों पर पुलिस निगरानी कर रही थी। हत्यारोपी के घर पर कोई नहीं था। तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भिटौली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर शिवाला में बृहस्पतिवार को शाम करीब छह बजे पुरानी रंजिश में गांव के ही प्रदुमन गुप्ता ने सतीश को देसी कट्टे से गोली मार दी थी। घटना के दिन ही रात लगभग 10 बजे मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। सतीश के पिता जनार्दन राजस्थान से घर शनिवार को पहुंचे।
विज्ञापन

उधर, गोली मारने के बाद प्रदुमन को पुलिस ने घटना के दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि दो अन्य आरोपी विनोद गुप्ता एवं रमेश्वर गुप्ता को अगया एवं भैंसा पुल से गिरफ्तार कर लिया। तीनों से पूछताछ के बाद हत्या एवं अन्य संगीत धाराओं में केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष पंकज गुप्ता के अनुसार तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
रुखानी से मारने वाले युवक को जेल
भिटौली। भिटौली थाना क्षेत्र के अगया गांव के समीप भैंस चराने गए दरौली के टोला अजमतपुर निवासी अवध बिहारी पर अगया गांव के युवक धर्मपाल ने शुक्रवार की शाम साढ़े चार बजे रुखानी से हमला कर दिया। घायल अवधविहारी को ग्रामीणों एवं पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। बाद में पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता के अनुसार, घायल अवधबिहारी की पत्नी रंभा देवी की तहरीर पर धर्मपाल के विरुद्ध जान से मारने का प्रयास का केस दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया। अवध बिहारी का मेडिकल काॅलेज में इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed