फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mutawalli's name registered on five acres of land, millions of rupees being distributed

Maharajganj News: पांच एकड़ भूमि पर दर्ज हुआ मुतवल्ली का नाम, लाखों का हो रहा वारा-न्याराआ

Sat, 05 Apr 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 05 Apr 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Mutawalli's name registered on five acres of land, millions of rupees being distributed
महराजगंज। वक्फ संशोधन विधेयक का मामला गर्म है। इसकी आंच जनपद के मुड़िला तक महसूस की जा रही है। सदर तहसील के खुटहा-मुड़िला के पास लगभग पांच एकड़ से अधिक भूभाग कब्रिस्तान से 500 मीटर तो स्थानीय मस्जिद से 200 मीटर की दूरी पर अवस्थित है।
विज्ञापन

इस जमीन को लोग वक्फ की जमीन बताते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि अभिलेखों में मुतवल्ली व उनके परिवार के नाम दर्ज हो चुका है, जिसका लाभ पिछले 20 वर्ष से मुतवल्ली का परिवार ले रहा है। इससे हर साल लाखों का वारा-न्यारा किया जा रहा है। खुटहां निवासी अधिवक्ता अमीन अंसारी ने इस गड़बड़झाले पर वाद भी दाखिल कर रखा है, लेकिन यथास्थिति निर्णय न होने के कारण बनी हुई है। वक्फ बोर्ड की जमीन पर बात करें तो जनपद में 444 संपत्तियां विभागीय रिकाॅर्ड में हैं, जिसमें मुड़िला की जमीन भी शामिल है। यह जमीन 20 वर्ष पूर्व चकबंदी विभाग की कृपा से व्यक्ति विशेष के नाम चढ़ चुकी है।
विज्ञापन

वक्फ की जमीन पर प्रशासन का सीमित अधिकार होने के कारण विभागीय कार्रवाई की बात करें तो सिर्फ सुन्नी सेंट्रल बोर्ड को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग व जिला प्रशासन गड़बड़झाले की शिकायती पत्र भेजने का कार्य ही कर सके। अब संशोधन विधेयक पास होने व प्रशासनिक अधिकार बढ़ने से ऐसी जमीनों पर हुई धोखाधड़ी का राजफाश व कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्फ के नाम नहीं है कोई भूमि : खुटहां-मुड़िला के लेखपाल राम उजागिर बताते हैं कि जिस जमीन को लोग वक्फ की जमीन कहते हैं वह वक्फ के नाम नहीं बल्कि एक व्यक्ति व उसके परिजनों के नाम दर्ज है। अभिलेखों में बदलाव लगभग 25 वर्ष पहले संरक्षक व सचिव के हस्ताक्षर से किया गया था। अलग-अलग गाटा संख्या में इस पूरी जमीन को बांटा गया। मौजूदा समय में इसपर दुकान व खेती होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed