फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   murder

पुरानी रंजिश में फावडे़ से प्रहार कर मार डाला

Fri, 12 Feb 2021 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
murder
पुरानी रंजिश में फावडे़ से प्रहार कर मार डाला
विज्ञापन

भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्जकर आरोपी को पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शहर में लोक निर्माण विभाग कार्यालय के सामने के बृहस्पतिवार को चाय विक्रेता ने पुरानी रंजिश में बुजुर्ग पर फावडे़ से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। जिला अस्पताल से गंभीर हालत मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। वहां ले जाते समय रास्ते में ही घायल की मौत हो गई।

घुघली थाना क्षेत्र के रामपुर महुअवां गांव के निवासी भीम(40) की लोक निर्माण विभाग कार्यालय के सामने चाय की दुकान है। इसी गांव के रामनाथ (60) से इनकी पुरानी रंजिश है। बृहस्पतिवार को रामनाथ महराजगंज शहर में आए थे। यही दोनों के लोग के बीच नोकझोंक हो गई। मारपीट में रामनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कालेज ले जाते समय उनकी मौत हो गई। रामनाथ के भतीजे विनोद कुमार प्रजापति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर में आरोप लगाया है कि बीते प्रधानी चुनाव के बाद से ही रंजिश चल रही थी। यह जानकारी कोतवाल सदर मनीष सिंह ने दी। सीओ सदर राजू कुमार साव ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी भीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed