{"_id":"67d72564b2582b7f02044910","slug":"mother-withdraws-complaint-filed-with-police-against-daughters-boyfriend-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-144769-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मां ने वापस ली बेटी के प्रेमी के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मां ने वापस ली बेटी के प्रेमी के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत
Mon, 17 Mar 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के गोरखपुर मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास युवती को प्रेम पत्र पकड़ाने वाले युवक के खिलाफ तहरीर देने से युवती की मां ने मना कर दिया।
शनिवार देर रात तक परतावल पुलिस चौकी पर पहुंचकर कार्रवाई की मांग करते हुए रो रही मां का बयान एक ही रात में बदल गया। पुलिस ने तहरीर न मिलने की बात कहकर कार्रवाई से इंकार कर दिया है। शनिवार की रात लगभग आठ बजे श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल गोरखपुर मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास दुकान पर काम करने के बाद घर जा रही युवती को प्रेम पत्र देते हुए युवक को राहगीरों ने पकड़ लिया।
पकड़े गए युवक की धुनाई करने के बाद डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती परतावल कस्बे में एक दुकान पर काम करती है।
विज्ञापन
शनिवार की रात लगभग 8 बजे वह दुकान से पैदल अपने घर जा रही थी। अभी वह पेट्रोल पंप के पास पहुंची थी कि इसी दौरान परतावल चौराहे पर स्थित एक चाय की दुकान पर काम करने वाला युवक उसे प्रेम पत्र देने लगा। उसी रास्ते से गुजर रहे युवती के भाई ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। रविवार की सुबह उसने अपना बयान बदल दिया। चौकी प्रभारी मनीष पटेल के अनुसार युवती के परिजन किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं चाहते हैं। मां ने लिखित बयान देकर केस दर्ज कराने से इंकार कर दिया है।