फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mother of two absconding with lover in Maharajganj

Maharajganj News: दो बच्चे की मां प्रेमी के साथ फरार, थाने में पति लगा रहा गुहार

Sat, 07 Jan 2023 03:59 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sat, 07 Jan 2023 03:59 PM IST
सार

इंस्पेक्टर आंनद कुमार गुप्ता ने कहा कि पति के शिकायत पर दोनों बच्चों और महिला तथा उसके प्रेमी को महराजगंज शहर से बरामद कर लिया गया। जहां पर महिला दोनों बच्चों के साथ प्रेमी के साथ जाने की बात पर अड़ी रही, लेकिन घंटो समझाने बुझाने के बाद महिला को उसके मां बाप के साथ भेज दिया गया।

विज्ञापन
Mother of two absconding with lover in Maharajganj
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महराजगंज जिले के निचलौल शहर की एक महिला दो बच्चों को लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। वहीं महिला के पति की शिकायत पर पुलिस दोनों बच्चे सहित महिला और उसके प्रेमी को महराजगंज से बरामद कर लिया। उसके बाद थाने लाया गया। जहां महिला बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही।

विज्ञापन

 
शहर के एक व्यक्ति ने बताया कि वह शहर में जूते चप्पल की दुकान चलाता है। शादी के बाद से परिवार में सब ठीक से चल रहा था। पत्नी और उसके बीच से एक आठ वर्ष की बेटी और छह वर्ष का बेटा है।
विज्ञापन


पिछले वर्ष फरवरी माह से पत्नी सोशल मीडिया के जरिए एक युवक के संपर्क में आ गई। जिसका विरोध करने पर पत्नी चोरी छिपे युवक से बातचीत करती रही। इसी बीच तीन जनवरी की शाम करीब साढ़े पांच बजे पत्नी दोनों बच्चों को साथ लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। जिसकी काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल सका। जिसकी शिकायत पुलिस से कर न्याय की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर आंनद कुमार गुप्ता ने कहा कि पति के शिकायत पर दोनों बच्चों और महिला तथा उसके प्रेमी को महराजगंज शहर से बरामद कर लिया गया। जहां पर महिला दोनों बच्चों के साथ प्रेमी के साथ जाने की बात पर अड़ी रही, लेकिन घंटो समझाने बुझाने के बाद महिला को उसके मां बाप के साथ भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed