फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   More Adimtions to School leaving students

वंचित विद्यार्थियों का अधिक से अधिक कराएं नामांकन

Tue, 12 Oct 2021 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
More Adimtions to School leaving students
वंचित विद्यार्थियों का अधिक से अधिक कराएं नामांकन
विज्ञापन

महराजगंज। विद्यालय में प्रवेश से वंचित व बीच में पढ़ाई छोड़ने वाले विद्यार्थियों को शारदा योजना के तहत शिक्षा से जोड़ने का कार्य किया जाए। विद्यालयों के जिम्मेदार संबंधित ग्राम क्षेत्र में भ्रमण कर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी ऐसा विद्यार्थी प्रवेश से वंचित नहीं है।

यह बात मंगलवार को सदर ब्लॉक संसाधन केंद्र सभागार में आयोजित प्रधानाध्यापकों के प्रशिक्षण में खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश तिवारी ने कही। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा के तहत प्रवेश को पूरा कराते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। प्रशिक्षक रामसमुझ जायसवाल ने कहा कि विद्यालयों के जिम्मेदार छह से 14 वर्ष आयु वर्ग के तथा शिक्षा से वंचित विद्यार्थियों को चिह्नित करते हुए उनका नामांकन कराएं। लाल अंबुज पांडेय ने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि समाज की मुख्यधारा से वंचित विद्यार्थियों के विकास में योगदान दें। प्रशिक्षण ले रहे प्रधानाध्यापकों ने भी जिम्मेदारों से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर अपनी जिज्ञासा को दूर करने का कार्य किया। इस दौरान परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed