फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Month Pink...summer May-June

Maharajganj News: माह गुलाबी...गर्मी मई-जून वाली

Sat, 21 Sep 2024 06:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 21 Sep 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
Month Pink...summer May-June
महराजगंज। सितंबर माह गुलाबी माना जाता है, लेकिन इन दिनों मई-जून सरीखी गर्मी पड़ रही है। इससे लोगों बेहाल हो गए हैं। स्थिति यह है कि सूर्योदय के बाद से ही तापमान के बढ़ने का क्रम प्रारंभ हो जाता है जो शाम के लगभग चार बजे तक जारी रहता है। इसके बाद थोड़ी गिरावट तापमान में जरूर होती है, लेकिन उमस लोगों को पीछा नहीं छोड़ती।
विज्ञापन

मौसम की इस बेरुखी से आम जनमानस प्रभावित है। लोग गर्मी जनित बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। डिहाइड्रेशन, त्वचा रोग कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेंटीग्रेट रिकार्ड किया गया। हिंदी महीना भाद्रपद को आमतौर पर ठंडी हवाओं और बारिश की निरंतरता के रूप में जाना जाता है। वहीं इस बार यह महीना ज्येष्ठ की तरह तप रहा है। चटख धूप के कारण तापमान कम होने का नाम नहीं ले रहा।
विज्ञापन

वहीं बारिश का कहीं पता ठिकाना नहीं है और न ही इसके विशेष आसार ही लोगों को राहत दे रहे हैं। पिछले दिनों एक दो बार आसमान में बादलों की थोड़ी बहुत आवाजाही जरूर दिखी, लेकिन लोगों को बारिश की बूंद तक नहीं नसीब नहीं हुई। बारिश की आस लगाए बैठे लोग इस तरह के मौसम से राहत की उम्मीद नहीं कर पा रहे हैं। लोगों का कहना है कि सितंबर में जब तापमान का यह हाल है तो अक्तूबर में भी गर्मी से त्वरित राहत मिलने व तापमान गिरने की उम्मीद कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू पीजी काॅलेज के भूगोल विभागाध्यक्ष दिवाकर सिंह का कहना है कि बारिश की कोई संभावना नहीं है क्योंकि आसमान बिल्कुल साफ है। मानसून के देर से विदाई के आसार इस बार जरूर हैं, लेकिन बारिश भरपूर न होने से तापमान में गिरावट देखने को नहीं मिल रही है। औसत से कम बारिश होने के कारण मौसम ऐसा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed