{"_id":"664a6b4120e79327ed0b29d4","slug":"modi-is-not-worried-about-the-poor-but-about-the-industrialists-digvijay-singh-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-122826-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी को गरीब नहीं, उद्योगपतियों की चिंता : दिग्विजय सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी को गरीब नहीं, उद्योगपतियों की चिंता : दिग्विजय सिंह
Mon, 20 May 2024 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 20 May 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
अड्डा बाजार मे चुनावी सभा को संबोधित करते मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री दिग्विजय सिंह।संवाद
विज्ञापन
फरेंदा में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा (महराजगंज)।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ देश के चुनिंदा उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए काम करते हैं न कि गरीब जनता के हित के लिए। मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में महंगाई चरम पर हैं। नोटबंदी जैसे फैसले से छोटे उद्योग बंद हो गए, जिससे करोड़ों लोगों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया।
ये बातें मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रविवार को यहां पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं। महराजगंज से सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी के समर्थन में फरेंदा पहुंचे सिंह ने कहा कि कोरोना आपदा को रोकने में सरकार पूरी तरह से विफल रही, जिसका बड़ा असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ा। सरकार देश के लोगों को भ्रमित कर थाली,ताली बजवा रही थी। आक्सीजन के अभाव में लोगों ने तड़प कर दम तोड़ दिया। जल्दबाजी में बनाए गए वैक्सीन का नतीजा सामने आ रहा हैं। किसानों को भी सरकार ठगने का काम किया हैं। कांग्रेस की योजना को प्रधानमंत्री अपना नाम देकर संचालित कर रहे हैं। ग्रामीण व शहरी आवास के रकम में भिन्नता कर रहे हैं। जो सरासर गलत हैं। सरकार ईडी,सीबीआई व आईटी के इशारे पर काम कर रही है। यूपी व बिहार से क्रांति की शुरुआत होती हैं जो अब हो गई हैं और इसके असर से केंद्र की सत्ता से मोदी की विदाई हो जाएगी। पत्रकार वार्ता के दौरान शरद कुमार सिंह, विद्यासागर यादव, विजय सिंह,जयप्रकाश लाल, हृदय पांडेय आदि मौजूद रहे।