फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   model booth will attract

आकर्षण का केंद्र होंगे 31 मॉडल बूथ

Wed, 02 Mar 2022 10:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 10:59 PM IST
विज्ञापन
model booth will attract
आकर्षण का केंद्र होंगे 31 मॉडल बूथ
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में विधानसभा चुनाव के लिए बने 31 माडल बूथ आकर्षण का केंद्र होंगे। इन बूथों को सजाने-संवारने के साथ ही वहां पर सेल्फी प्वाइंट का भी निर्माण होगा, जिससे मतदाता अपने मतदान के पल को भी यादगार बना सकें।

जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में जिन 31 बूथों को माडल बनाया गया है उसमें फरेंदा विधानसभा के जूनियर हाईस्कूल आनंदनगर के तीन बूथ व राजकीय कन्या इंटर कालेज आनंदनगर में बने दो बूथ, नौतनवां विधानसभा के प्राथमिक विद्यालय मुड़िला के दो बूथ, प्राथमिक विद्यालय बोकवा एवं प्राथमिक विद्यालय नौतनवां पक्का भवन दक्षिण, सिसवा विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सिसवा उत्तर व दक्षिण के कुल चार बूथ व राष्ट्रीय इंटर कालेज बाली के दो बूथ, सदर विधानसभा क्षेत्र के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सात बूथ, प्राथमिक विद्यालय रम्हौली व प्राथमिक विद्यालय मोहनापुर तथा पनियरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक परतावल के पांच बूथ, प्राथमिक विद्यालय परतावल के टोला देवीपुर तथा प्राथमिक विद्यालय गोधवल का नाम है। इन बूथों को भव्य तरीके से सजाया-संवारा गया है, जिससे कि लोग दूर से ही आकर्षित हों एवं बूथ पर पहुंच कर मतदान प्रक्रिया में सहभागी बनें। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि जिले मेें कुल 31 माडल बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन

सेल्फी प्वाइंट पर फोटो को यादगार बना सकेंगे मतदाता
सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खींचकर मतदाता उसे हमेशा के लिए यादगार बनाएंगे। इसके साथ ही बूथों पर स्वच्छता को लेकर भी विशेष पहल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed