फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   MNREGA scam of Rs 6.37 lakh, action to be taken against Pradhan and Secretary

Maharajganj News: मनरेगा में 6.37 लाख का घोटाला, प्रधान व सचिव पर होगी कार्रवाई

Thu, 04 Dec 2025 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
MNREGA scam of Rs 6.37 lakh, action to be taken against Pradhan and Secretary
जिलाधिकारी ने जारी किया ग्राम प्रधान मुराती देवी को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन

महराजगंज। विकास खण्ड लक्ष्मीपुर के ग्राम पंचायत सिसवनिया विशुन में मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों में अनियमितता का मामला सामने आया है। जांच में कुल 6.37 लाख रुपये के दुरुपयोग की पुष्टि हुई है। मामले में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने ग्राम प्रधान मुराती देवी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने की स्थिति में उनके विरुद्ध उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम की धारा के तहत कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है।
जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी किए गए पत्र के अनुसार, यह पूरा मामला ग्राम पंचायत सिसवनिया विशुन के निवासी घनश्याम, बैजनाथ, कृपाशंकर, शिवकुमार आदि ग्रामीणों की ओर से 21 मार्च 2025 को दी गई शिकायत से जुड़ा हुआ है। शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया था कि ग्राम पंचायत में सड़क, चकमार्ग और मिट्टी कार्य के नाम पर सरकारी धन का फर्जी तरीके से भुगतान करा लिया गया है। जिलाधिकारी के आदेश पर 02 मई 2025 को परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) रामदरश चौधरी को जांच अधिकारी नामित किया गया। जांच अधिकारी ने मौके का निरीक्षण कर संबंधित अभिलेखों का परीक्षण कर 19 सितंबर 2025 को जांच आख्या प्रस्तुत की।
विज्ञापन

तीन प्रमुख कार्यों में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि
सीताराम के खेत से बेलवां जंगल तक चकबन्ध कार्य (2024-25) पर लगभग 1.73 लाख रुपये की धनराशि निकाली गई। जांच में यह कार्य पिच रोड की दोनों पटरियों पर मिट्टी कार्य के रूप में पाया गया। रामचरन के घर से बेलवां जंगल तक सड़क पटरी पर मिट्टी कार्य (2021-22) पर 1.64 लाख रुपये व्यय दिखाया गया। यह कार्य उस समय कच्ची सड़क पर कराया गया था, जो अब पिच रोड बन चुकी है। विश्वम्भर के खेत से बेलवा सिवान तक चकबन्ध पर मिट्टी कार्य (2022-23) इस पर लगभग 1.67 लाख रुपये खर्च होने की रिपोर्ट है। शिकायतकर्ता बैजनाथ ने यह भी आरोप लगाया कि तीनों कार्य एक ही सड़क पर अलग-अलग वर्षों में कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार कार्यों में भारी रिकवरी तय
जांच अधिकारी की अंतिम रिपोर्ट के अनुसार ग्राम पंचायत सिसवनिया विशुन में चार ऐसे कार्य मिले जिनमें गंभीर वित्तीय अनियमितता पाई गई है। राजेन्द्र के खेत से सोनवल सिवान तक चकबन्ध पर मिट्टी कार्य 1.32 लाख, सुरेश के खेत से बेलवा जंगल तक चकबन्ध पर मिट्टी कार्य 1.14 लाख, बृजलाल के खेत से मदरहना सिवान तक चकबन्ध पर मिट्टी कार्य 2.77 लाख और मिश्री के घर से थरौली सिवान तक चकमार्ग पर मिट्टी कार्य 1.13 लाख रुपये के कार्य वसूली योग्य मिले हैं। इन चारों मामलों में कुल 6.37 लाख की सरकारी धनराशि के दुरुपयोग की पुष्टि की गई है। ये सभी कार्य मनरेगा योजना के तहत कराए गए थे।

ग्राम प्रधान व सचिव दोषी करार

जांच रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि इन अनियमितताओं के लिए ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव दोनों दोषी हैं। रिपोर्ट के परीक्षण के उपरांत मुख्य विकास अधिकारी ने भी दुरुपयोग की पुष्टि करते हुए रिकवरी की संस्तुति की गई है।

वर्जन....
क्षेत्र ग्राम पंचायत सिसवनिया विशुन के ग्राम प्रधान मुराती देवी को वित्तीय अनियमितता के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में निर्देश दिया गया है कि वह जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से एक सप्ताह के भीतर अपना पक्ष प्रस्तुत करें, अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
-संतोष कुमार शर्मा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed