फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   MNREGA park is in poor condition due to lack of care, people do not come for a walk

Maharajganj News: मनरेगा पार्क देखभाल के अभाव में बदहाल, टहलने नहीं आते लोग

Tue, 16 Jan 2024 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 16 Jan 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
MNREGA park is in poor condition due to lack of care, people do not come for a walk
बदहाल डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम मनरेगा पार्क बड़हरा बरईपार।
परतावल। क्षेत्र में लाखों रुपये खर्च कर बनवाया गया मनरेगा पार्क देखभाल के अभाव में बदहाल हो गया है। सफाई व्यवस्था नहीं होने से पार्क के अंदर कूड़े के ढेर पड़े हुए हैं। पौधों को पानी नहीं मिलने से पार्क को हरा-भरा नहीं है। यहां सुबह-शाम टहलने आने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जैसे जैसे पार्क बदहाल होते जा रहे हैं, वैसे ही लोगों का उससे मोह भंग होता जा रहा है।
विज्ञापन

डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम मनरेगा पार्क बड़हरा बरईपार बड़हरा में बने मनरेगा पार्क में हरियाली के लिए पौधरोपण करने के साथ ही बैठने के लिए बैंच, ओपन जिम का इंतजाम किया गया था। साथ ही टहलने के लिए रनिंग ट्रैक भी बनाये गए थे। शुरूआत में तो यहां ग्रामीण सुबह-शाम सैर कर स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे, लेकिन जैसे जैसे पार्क बदहाल होता गया वैसे ही लोग जाना भी बंद कर दिए। वित्तीय वर्ष 2021-22 में निर्मित इस मनरेगा पार्क में युवाओं के लिए ओपन जिम के साथ पर्यावरण को संरक्षित करने वाले औषधीय पौधे भी लगाए गए थे। विभिन्न प्रजातियों के पुष्प और पौधे लगाए गए थे जिसमें अब झाड़ झंखाड़ उग गए हैं। रनिंग ट्रैक पर भी घास उग गए है।
विज्ञापन

सरदार बल्लभ भाई पटेल मनरेगा पार्क महम्मदा में गंदगी का अंबार लगा है। मनरेगा पार्क में घास फूस उगा हुआ है। दिवारों पर लगाई गई लाईटें भी क्षतिग्रस्त हाल में है, जो कभी जलती ही नहीं है। ग्रामीण राजन पांडेय ने बताया कि पार्क की देखभाल करने वाला कोई नही है। बैठने के लिए लगाए गए कुर्सियों के आगे पीछे घास फूस उगी है। कहीं कहीं कूड़ा करकट इतना ज्यादा है कि उस रास्ते कोई जा भी नहीं सकता। कई स्थानों पर ईंट रखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि पार्क को ठीक कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed