{"_id":"573a15034f1c1b2a4aac7847","slug":"mla-innaugrate-entrance-gate","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने किया प्रवेश द्वार व अंत्येष्टि स्थल का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने किया प्रवेश द्वार व अंत्येष्टि स्थल का लोकार्पण
महराजगंज/ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
पौधरोपड़ करते विधायक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलवां चौधरी स्थित खेखड़ा नाले पर नव निर्मित अंत्येष्टि स्थल व प्रवेश द्वारा का सोमवार को स्थानीय सपा विधायक शिवेंद्र सिंह ने फीता काटकर लोकार्पण किया। इस दौरान विधायक ने पौधरोपड़ भी किया।
विशिष्ट अतिथि जिला परियोजना निदेशक महराजगंज ऋषि मुनि उपाध्याय रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधान संघ के अध्यक्ष नागेंद्र मल्ल ने विधायक, विशिष्ट अतिथि व जिला पंचायत राज अधिकारी महाजगंज घनश्याम सागर को स्मृति चिह्न प्रदान किया।
विधायक शिवेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है। सड़क, स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में सपा सरकार ने जो विकास किया है वह पिछली अन्य सरकारों के तुलना में कई गुना अधिक है। पूरे ब्लॉक में विकास के मामले में बेलवां गांव का अपना एक अलग स्थान है।
विज्ञापन
सपा सरकार द्वारा धन दिए जाने और स्थानीय ग्राम प्रधान के सहयोग से अंत्येष्टि स्थल व प्रवेश द्वार का निर्माण हो सका। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि परियोजना निदेशक ऋषि मुनि उपाध्याय, जिला पंचायत राज अधिकारी घनश्याम सागर, पूर्व ग्राम प्रधान व किसान आदर्श इंटर कॉलेज के प्रबंधक उदयभान मल्ल, चेयरमैन अशोक कुमार जायसवाल, भाजपा नेता जनार्दन गुप्त, प्रमोद जायसवाल ने भी संबोधित किया।
इस दौरान प्रधान संघ के अध्यक्ष नागेंद्र मल्ल ने आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया। संचालन अध्यापक दिनेश पांडेय ने किया। इस अवसर पर प्रधान संघ के संरक्षक बुधई सेठ, महंथ संकर्षण रामानुज दास, ज्योतिष मणि त्रिपाठी, भोरिक यादव, प्रमोद शर्मा, विश्राम तिवारी, सुरेंद्र मल्ल, आलोक सिंह, नवीन सिंह उपस्थित रहे।