फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mission Admission: 400 seats vacant in BA and 270 seats vacant in B.Sc.

मिशन एडमिशन : बीए में 400 सीट तो बीएससी में 270 सीटें खाली

Sun, 07 Jul 2024 04:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 07 Jul 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Mission Admission: 400 seats vacant in BA and 270 seats vacant in B.Sc.
महराजगंज। जवाहर लाल नेहरू पीजी काॅलेज में बीए में दाखिले के लिए कोई समस्या नहीं है, लेकिन एमए में दाखिले के लिए कम मेरिट वाले छात्र-छात्राओं को समस्या होगी। कॉलेज प्रशासन की ओर से इंतजाम किए जा रहे हैं। अब तक बीए में 400 छात्र-छात्राओं का दाखिला हो चुका है। वहीं बीएससी में 190 सीटों पर दाखिला हो चुका है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जवाहर लाल नेहरू पोस्ट ग्रेजुएट काॅलेज में बीए में 800 सीटों में 400 सीट पर नामांकन हो चुका है। बीएससी में 360 सीटें हैं। 270 सीट खाली हैं। 190 सीटों पर नामांकन हो चुका है। एमए में 60 राजनीति शास्त्र में सीटें हैं। हिंदी में 60 सीट, प्राचीन इतिहास, समाज शास्त्र, संस्कृत की 60-60 सीटें हैं। भूगोल में 40 सीटें हैं। बीएड में 55 सीटों पर नामांकन हो चुका है।
विज्ञापन

बीपीएड 50 सीटें व एमएड में 50 सीटें हैं। सभी सीटों पर नामांकन होना है। मेरिट के आधार पर प्रवेश होगा। काॅलेज प्रशासन की ओर से रूपरेखा बना ली गई है। बीए व बीएससी में नामांकन में समस्या नहीं होती है, लेकिन परास्नातक में नामांकन में समस्या होती है। काॅलेज में छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए हर संभव इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन शुरू है। एमए में मेरिट के आधार पर प्रवेश होगा। काॅलेज प्रशासन की ओर से बेहतर शैक्षिक माहौल बनाने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। सभी शिक्षक पूरे मनोयोग से दायित्व निर्वहन में जुटे हैं।
-प्रो. अजय कुमार मिश्रा, प्राचार्य, महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed