फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Missing woman's body found in pond, accused of murder

Maharajganj News: लापता महिला का पोखरे में मिला शव, हत्या का आरोप

Wed, 18 Dec 2024 05:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 18 Dec 2024 05:06 PM IST
विज्ञापन
Missing woman's body found in pond, accused of murder
ठूठीबारी। क्षेत्र के बोदना गांव में घर से लापता एक महिला का शव बुधवार को संदिग्ध हालात में गांव के पोखरे में मिला। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से पोखरे से शव बाहर निकाला। परिजनों ने पड़ोसी पर हत्या कर शव पोखरे में फेंकने का आरोप लगा घंटों हंगामा किया। पुलिस से आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने समझा बुझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बोदना निवासी सुमंत सहानी की पत्नी पूनम साहनी 11 दिसंबर की रात अपने बच्चों के साथ घर में सोयी थीं। रात में वह संदिग्ध हालात में घर से लापता हो गई। परिजनों ने पूनम की काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला तो ससुर लालबहादुर ने ठूठीबारी कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराया। वहीं हत्या की आशंका होने पर 13 दिसंबर को कोतवाली पुलिस को दोबारा तहरीर देकर पुरानी रंजिश में पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की। बुधवार को उसका शव पोखरे में मिला। मृतका के तीन पुत्र आकाश, अंश, लक्की हैं। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। निचलौल सीओ अनुज कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में दर्ज है केस
ठूठीबारी। सुमंत सहानी ने बताया की 11 सिंतबर 2024 की शाम पड़ोसी हरीशचंद्र, रामभरोस, बादामी देवी, दीपिका, रेशमा गाली दे रहे थे, जब मेरी पत्नी पूनम साहनी ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने घर में घुसकर उसकी पिटाई कर दी। उसने भागकर अपनी जान बचाई। मामले में पांच लोगों पर ठूठीबारी कोतवाली में केस दर्ज है। आरोप है की पड़ोसियों ने पुरानी रंजिश में हत्या कर शव को पोखरे में फेंक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed