{"_id":"660565c19c9a92e68b0c0bcc","slug":"misbehavior-with-the-revenue-team-that-came-for-measurement-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-118786-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम से दुर्व्यवहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम से दुर्व्यवहार
Thu, 28 Mar 2024 06:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 28 Mar 2024 06:12 PM IST
विज्ञापन
निचलौल। बजहा उर्फ अहिरौली गांव के सिवान में बृहस्पतिवार को न्यायालय के आदेश पर भूमि की पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम से मनबढ़ों ने दुर्व्यवहार किया। मौके पर पुलिस पहुंची तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।
भूमि की पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम में शामिल कानूनगो मनीष पटेल ने कहा कि डोमा निवासी महबूब आलम ने न्यायालय में वाद दाखिल कर कहा था कि गांव बजहा उर्फ अहिरौली के सिवान स्थित भूमि में हिस्सा घोषित कर खाता अलग किया जाए। इसके बाद विपक्षियों को न्यायालय की ओर से नोटिस जारी कर उपस्थित होने के लिए कहा गया था, लेकिन वह लोग न न्यायालय में हाजिर हुए, न ही किसी प्रकार की कोई आपत्ति जताई। जबकि पीड़ित महबूब आलम की ओर से विवादित भूमि से संबंधित कई दस्तावेज भी उपलब्ध कराए गए।
वहीं न्यायालय की ओर से मामले की सुनवाई कर भूमि की पैमाइश करने के साथ ही हिस्से का बंटवारा और नक्शा बनाने के लिए आदेश जारी किया गया है। इसी के तहत राजस्व कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची थी। जहां पर कुछ लोगों ने आपत्ति कर पहले दुर्व्यहार किया, फिर धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। काफी प्रयास के बाद पुलिस टीम और ग्राम प्रधान की मौजूदगी में न्यायालय के आदेश का पालन करा दिया गया है।