फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Middle-aged man injured in accident dies during treatment

Maharajganj News: हादसे में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत

Tue, 12 Dec 2023 10:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 12 Dec 2023 10:41 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man injured in accident dies during treatment
नौतनवां। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की रात करीब आठ बजे सड़क पार कर रहे अधेड़ को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर ले गए जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, नौतनवां थाना क्षेत्र के गांव सिंहोरवा निवासी 48 वर्षीय हरखू रविवार को किसी काम से गोरखपुर गए थे। जहां से रोडवेज बस लौट रहे थे। रात करीब साढ़े आठ बजे गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिंघोरवा गांव जाने वाली सड़क के सामने उतरे और सड़क पार कर रहे थे। तभी नौतनवां की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए, हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

हरखू के बेटे राम सुमेर ने आसपास के लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर ले गए। जहां से डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान रात करीब ढाई बजे मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी चिरईता देवी, बेटा विमलेश, रामसुमेर, पवन का रो रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed