फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Middle-aged man dies after being hit by pickup

Maharajganj News: पिकअप की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

Fri, 29 Aug 2025 01:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man dies after being hit by pickup
फरेंदा। महराजगंज मार्ग पर बुधवार की रात तेज रफ्तार से आ रही पिकअप की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फरेंदा थाना क्षेत्र के झुनुआ निवासी राजाराम बुधवार की रात में किसी काम के सिलसिले में करहिया पुल के समीप गए थे। लौटते समय सड़क पार कर रहे थे कि महराजगंज से फरेंदा आ रही तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भिजवाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर परिजनों को मिली तो घर में चीख-पुकार मच गई। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed