फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   meritorious student award

Maharajganj News: जिले के मेधावियों को मिलेगा मेधावी विद्यार्थी सम्मान

Thu, 08 Jun 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 08 Jun 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
meritorious student award
जिले के मेधावियों को मिलेगा मेधावी विद्यार्थी सम्मान
विज्ञापन

- हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के मेधावियों
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेधावी विद्यार्थी सम्मान से लाभान्वित किया जाएगा। राज्य स्तर पर हाईस्कूल के छह व इंटर के तीन विद्यार्थियों ने अपनी मेधा दिखाई है। उन्हें लाभान्वित करने के लिए उनका विवरण एकत्र किया जा रहा है।
राज्य स्तरीय मेरिट सूची में हाईस्कूल के विद्यार्थी अभय नारायण, दिव्या विश्वकर्मा व अनामिका ने संयुक्त रूप से सातवां, सामिया परवीन ने नौवां एवं अराधना व आशुतोष पटेल ने संयुक्त रूप से दसवां स्थान प्राप्त किया था। इसी प्रकार इंटरमीडिएट की मेरिट सूची में सोनिया गुप्ता ने छठां, विनय वर्मा व तान्या शाही ने नौवां स्थान प्राप्त किया। राज्य स्तर पर इन मेधावियों को एक लाख रुपये के सांकेतिक चेक के साथ ही एक टैबलेट, प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर पुरस्कृत किया जाएगा। सम्मान कार्यक्रम की घोषणा बाद में होगी।
विज्ञापन

..
जिले स्तर पर हाईस्कूल व इंटर के टाप टेन विद्यार्थी भी होंगे सम्मानित
हाईस्कूल की परीक्षा में जिले की टाप टेन सूची में स्थान बनाने वाली अनामिका, दिव्या विश्वकर्मा, अभय नरायन, सामिया परवीन,अराधना, आशुतोष पटेल, कुंदन चौरसिया, विनीत प्रजापति, अमन वर्मा, अंजू गुप्ता, फलक अफजल, उम्मे कुलसूम, अभिनव मिश्रा, झिलमिल गुप्ता, सर्वेश कुमार यादव, विवेकानंद यादव, प्रियांशी त्रिपाठी, अर्पिता सिंह, अंकुर चौरसिया, मोहिनी सिंह, अकांक्षा यादव, शाहिबा खातून व आकृति वर्मा को भी पुरस्कृत किया जाएगा। इसी प्रकार इंटर में
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनिया गुप्ता, विनय वर्मा, तान्या शाही, प्रियंका कांदू, आदित्य विश्वकर्मा, विवेक मद्धेशिया, खुशी सोनी, मुश्कान रौनियार, गौरव कुमार चौधरी, अनिकेत सिंह, नूरलैन अशरफ, कनक त्रिपाठी, शांभवी मद्देशिया, अनुप्रिया विश्वकर्मा, आयुष प्रजापति, श्रेया मद्धेशिया व शालिनी कसौधन को भी जिले स्तर पर 21 हजार रुपये का चेक, एक टैबलेट, प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।
..
मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किए जाने के लिए निदेशालय स्तर से विवरण मांगा गया है। सभी के विवरण को जल्द ही भेजा जाएगा।
अमरनाथ राय, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed