फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mercury drops by seven degrees due to rain; relief from heat and humidity.

Maharajganj News: बारिश से सात डिग्री लुढ़का पारा, गर्मी-उमस से मिली राहत

Fri, 25 Sep 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 25 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Mercury drops by seven degrees due to rain; relief from heat and humidity.
- आधी रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला दिनभर जारी रहा, आज भी बारिश के आसार
विज्ञापन

महराजगंज। बुधवार आधी रात के बाद बदले मौसम ने बृहस्पतिवार को लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई। आसमान में बादल छाने के साथ शुरू हुई बारिश का दौर दिनभर रुक-रुककर चलता रहा। कहीं हल्की फुहारें पड़ीं तो कहीं मध्यम बारिश हुई। इसके चलते दिन के तापमान में करीब सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहाना हो गया।


भारतीय मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को जिले में अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बुधवार आधी रात से बृहस्पतिवार सुबह 8:30 बजे तक 15.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। इसके बाद सुबह 8:30 से शाम 5:30 बजे तक 7.8 मिलीमीटर वर्षा हुई। दिन और रात के तापमान में महज चार डिग्री का अंतर रहने से दोनों समय मौसम लगभग एक जैसा बना रहा।
विज्ञापन


------------

शुक्रवार-शनिवार भी बरसेंगे बादल

मौसम वैज्ञानिक डॉ. टीबी सिंह ने बताया कि मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल में पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में सक्रिय है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में बना गहरा अवदाब आगे बढ़ते हुए बृहस्पतिवार शाम तक डिप्रेशन में बदल गया। इन मौसमी परिस्थितियों के प्रभाव से शुक्रवार और शनिवार को जिले में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------

रविवार से फिर बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार रविवार से बादलों का प्रभाव कम होने लगेगा। आसमान साफ होने के साथ दिन के तापमान में दोबारा बढ़ोतरी शुरू हो सकती है। इसके साथ ही रात के पारे में भी इजाफा होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article