{"_id":"5ebace758ebc3e90825682ca","slug":"men-is-corona-positive-maharajganj-news-gkp3510129138","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में एक और युवक मिला कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में एक और युवक मिला कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में एक और युवक मिला कोरोना संक्रमित
पॉजिटिव केस सामने आते ही सतर्क हुआ अमला
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में मंगलवार की रात एक युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलन से हड़कंप मच गया। सोमवार की रात भी एक मरीज पॉजिटिव मिला था। जिले में अब तक नौ केस मिल चुके हैं। प्रशासन से सख्ती बरतनी शुरू कर दी है।
मुंबई से नेपाल जाने के लिए एक युवक नौतनवां पहुंचा था। बार्डर सील होने के कारण वह नेपाल नहीं जा सका। उसे नौतनवां के क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। सोमवार को उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया। मंगलवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे हड़कंप मच गया। वहीं सोमवार की रात बरगदवां थाना क्षेत्र के पिपरा गांव का रहना वाला एक बाइस वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। वह गांव नहीं पहुंचा, इसके पहले ही जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव होने की जानकारी मिल गई। उनके परिजन समेत बस में सवार कुछ 31 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। क्वारंटीन में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए डॉक्टरों की टीम लगी है। वहीं फरेंदा कस्बे के जयपुरिया इंटर कालेज में बने स्क्रीनिंग सेंटर पर तैनात कर्मी विशेष सतर्कता बरत रहे हैं। बाहर से आने वाले सभी मजदूरों की बेहतर ढंग से जांच की जा रही है। अगर किसी का तापमान अधिक मिल रहा है तो उसकी तुरंत जांच कराई जा रही है। जिले में इसके पहले 6 जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले थे। उनको ठीक होने के बाद पनियरा क्षेत्र के रतनपुरवां गांव में दिल्ली से आया युवक पॉजिटिव मिला। वर्तमान में वह भी निगेटिव है। अब दिल्ली से आए युवक को कोरोना पॉजिटिव मिलने से जिले के लोग अपना बचाव करने में विशेष सतर्कता बरत रहे हैं। बस में सवार लोग सदर, नौतनवां, निचलौल, सिसवा, मिठौरा, परतावल क्षेत्र के रहने वाले बताए गए। सभी को चिन्हित कर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्वारंटीन में किया है।
जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में ग्राम निगरानी समिति को अपनी जिम्मेदारी बेहतर ढंग से निभानी होगी। गांव में आने वाले प्रत्येक लोगों पर नजर रखनी होगी। अगर कहीं कोई गड़बड़ी नजर आए तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें। पॉजिटिव केस सामने आने के बाद बचाव के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन
गांव में पहुंची पुलिस
बरगदवा। दिल्ली से आया युवक कोरोना पॉजिटिव होने से उसके गांव पिपरा में लोग सतर्क हो गए। हांलाकि युवक अपने गांव नहीं गया था। लेकिन गांव के लोग सहमे नजर आए। मंगलवार की दोपहर रतनपुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अमित राव के नेतृत्व में तीन सदस्यी टीम गांव पहुंची। वहीं गांव में पुलिस भी पहुंची।