{"_id":"647f82a1188090ad9c087e04","slug":"memorandum-submitted-to-save-shops-and-temples-maharajganj-news-c-7-1-196214-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दुकानों व मंदिर को बचाने के लिए सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दुकानों व मंदिर को बचाने के लिए सौंपा ज्ञापन
Wed, 07 Jun 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले नगर के व्यापारियों ने चौड़ीकरण की जद में आने वाले दुकान व मंदिर को सुरक्षित रखने के लिए पालिका अध्यक्ष से मुलाकात की एवं मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता ने कहा कि महराजगंज से ठूठीबारी जाने वाले मार्ग पर नगर क्षेत्र में सड़क के दोनों तरफ बड़ी संख्या में दुकानें हैं। यदि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से मानकों के तहत चौड़ीकरण का कार्य किया गया तो न सिर्फ व्यापारियों के जीविकोपार्जन का माध्यम छिन जाएगा, बल्कि लोगों के आस्था के केंद्र मंदिर भी प्रभावित होंगे। ऐसे में व्यापारी हित व जनहित को देखते हुए दुकानों व मंदिर को सुरक्षित कराने का कार्य किया जाए। ऐसा कर ही मुश्किलों को कम किया जा सकता है। अध्यक्ष पुष्पलता मंगल ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि वे इस संबंध में एनएच के अधिकारियों से बात करेंगी। ज्ञापन देने के दौरान शिवकुमार, संतोष जायसवाल, पवन विश्वकर्मा, मनोज गुप्ता, अजय वर्मा, रतनलाल, गंगासागर, सुखसागर वर्मा , मनीष कश्यप आदि मौजूद रहे।