फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Medicines not available in hospitals, Deputy CM angry

Maharajganj News: अस्पतालों में दवाएं उपलब्ध नहीं, डिप्टी सीएम हुए नाराज

Fri, 09 Jun 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 09 Jun 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Medicines not available in hospitals, Deputy CM angry
अस्पताल में कम दवा होने की बात पर प्रमुख सचिव को लगाया फोन, जल्द दवा उपलब्ध कराने के निर्देश
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। डॉक्टर मरीजों को दवा बाहर से न लिखें। सभी डॉक्टर अस्पताल रहें। मरीजों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। यह कहना है उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का। वह बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से पूछा कि अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता की क्या स्थिति है। अधिकारियों ने बताया कि 240 प्रकार की दवाओं की जगह 97 दवाएं ही उपलब्ध हैंं। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को फोन लगाकर जल्द दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की मंशा है कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलें। इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। किसी भी योजना को धरातल पर पहुंचाने के लिए अधिकारियों की भूमिका अहम होती है। सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने निर्देश दिए कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को तत्काल संचालित करें। सीएचओ को लैपटाॅप उलब्ध कराया जाय।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह शिकायत मिलती है कि डॉक्टर जिले में रहते नहीं हैं। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि ऐसे डॉक्टरों पर कार्रवाई करें। इस दौरान जन प्रतिनिधियों ने जनता से जुड़ी समस्याओं को बताया। इस मौके पर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीना वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
फोटो
भाजपा का सम्मेलन सपा-बसपा से अलग
महराजगंज। पार्टी कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि भाजपा का सम्मेलन सपा-बसपा के सम्मेलनों से बिल्कुल अलग है। हमारे सम्मेलन में किसी जाति या धर्म को नहीं, बल्कि समाज के प्रबुद्ध वर्ग जैसे डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, शिक्षक आदि लोगों को जोड़ने का काम किया जाता है। जबकि सपा-बसपा ऐसा नहीं करती हैं।

जिला संयोजक संजय पांडेय ने अध्यक्षता करते हुए आभार व्यक्त किया और कहा की पार्टी के पास कार्यकर्ताओं का नेटवर्क है। इस दौरान विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, ऋषि त्रिपाठी, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान कृष्ण गोपाल जायसवाल, विवेक गुप्ता, प्रभाकर द्विवेदी, दुर्गा अग्रहरि आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed