{"_id":"67f03283cac424072905bbda","slug":"mechanic-dies-after-being-crushed-by-a-tractor-trolley-loaded-with-straw-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-146178-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली से कुचलकर मैकेनिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली से कुचलकर मैकेनिक की मौत
Sat, 05 Apr 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
परसामलिक। नौतनवा से बृहस्पतिवार की देर रात साइकिल से घर लौट रहे एक युवक की ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर भूसा लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली से कुचलकर मौत हो गई। युवक सोनौली में ट्रक मैकेनिक था।
सोनौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसासुमाली टोला बसंतपुर निवासी राजू साहनी (26) पुत्र राधेश्याम सोनौली में ट्रक मैकेनिक था। नौतनवा ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर साइकिल से घर लौट रहा था कि इस बीच राइस मिल के पास तेज रफ्तार में सामने से आ रही भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली ने उसे कुचल दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
ग्रामीणों ने उसे एंबुलेंस से रतनपुर सीएचसी भेजा जहां, चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। मृतक का एक बेटा राहुल उम्र (8) व बेटी रूपा (5) है। मृतक की पत्नी रुक्मिणी और अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। उसके पिता की आठ माह पूर्व मुंबई में बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी। सोनौली कोतवाल अजीत प्रताप सिंह के अनुसार, फरार चालक व ट्रैक्टर-ट्राॅली की तलाश की जा रही है।