{"_id":"64d53eb90b1e8a3427086e14","slug":"mathura-nagar-pradhans-financial-authority-seized-show-cause-notice-to-tedhis-pradhan-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-3661-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मथुरा नगर की प्रधान का वित्तीय अधिकार सीज, टेढ़ी की प्रधान को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मथुरा नगर की प्रधान का वित्तीय अधिकार सीज, टेढ़ी की प्रधान को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
- मथुरा नगर मामले में विस्तृत जांच के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक जांच अधिकारी नामित
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। ग्राम पंचायतों में कराए गए कार्यों में वित्तीय धनराशि के दुरुपयोग का मामला सामने आने व जांच में उसकी पुष्टि होने पर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने फरेंदा ब्लॉक की मथुरा नगर की प्रधान रीता चौरसिया के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार को सीज कर दिया है। वहीं जिला ग्रामोद्योग अधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर लक्ष्मीपुर ब्लॉक के ग्राम टेढ़ी की प्रधान कुसमावती देवी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
फरेंदा ब्लॉक के ग्राम पंचायत मथुरानगर में सामुदायिक शोकपिट व नाली निर्माण, सामुदायिक कचरा पात्र व ई-रिक्शा क्रय के साथ ही प्लास्टिक बैंक की स्थापना में वित्तीय धनराशि के दुरुपयोग की शिकायत हुई थी। प्राथमिक जांच में वित्तीय धन के दुरुपयोग की पुष्टि भी हुई, जिस पर जिलाधिकारी ने प्रधान रीता चौरसिया के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार को सीज करते हुए अंतिम जांच के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को जांच अधिकारी नामित किया है। यह भी कहा है कि जब तक प्रधान अंतिम जांच में दोषमुक्त नहीं हो जाती हैं तब तक उनके वित्तीय व प्रशासनिक कार्यों की देखरेख के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की जाएगी।
इसी प्रकार लक्ष्मीपुर ब्लॉक के ग्राम टेढ़ी में कराए गए विकास कार्यों में की गई अनियमितता की शिकायत की जांच जिला ग्रामोद्योग अधिकारी से कराई गई। प्रारंभिक जांच में उन्होंने वित्तीय धन के दुरुपयोग होने की पुष्टि की है। जिसके आधार पर प्रधान कुसमावती देवी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए दो सप्ताह में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। ग्राम विकास अधिकारी मुकेश यादव के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई का निर्देश भी जिला विकास अधिकारी को दिया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
वित्तीय अनियमितता के मामले में मथुरा नगर की प्रधान का अधिकार सीज किया गया है। टेढ़ी की प्रधान व सचिव के विरुद्ध भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
सत्येंद्र कुमार, जिलाधिकारी