फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Maternal death, protesting by keeping dead body in front of hospital

Maharajganj News: प्रसूता की माैत पर हाईवे किया जाम

Fri, 04 Oct 2024 04:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 04 Oct 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Maternal death, protesting by keeping dead body in front of hospital
मोहनापुर के पास गोरखपुर सोनौली हाइवे पर प्रसूता के शव को रख कर जाम करते परिजन।
लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलवा खुर्द निवासी महिला की प्रसव के बाद माैत हो गई। बृहस्पतिवार को देर सायं परिजनों ने डाॅक्टर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गोरखपुर सोनाैली हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


मौके पर एसडीएम नौतनवा व सीओ फरेंदा ने पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया। जब जाकर लोग माने।

बुधवार को ग्राम पंचायत बेलवा खुर्द निवासी शीतल पत्नी श्यामू चौहान को प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो स्वजनों ने मोहनापुर स्थित मंजरी हास्पिटल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने हालत खराब बता ऑपरेशन कर दिया। महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद महिला की हालत गंभीर हो गई। रात को बिना ऑक्सीजन लगाए डाॅक्टर अस्पताल के कार से गोरखपुर ले जाने लगा। कुछ दूरी पर चालक के हवाले प्रसूता को छोड़ फरार हो गया।
विज्ञापन


चालक प्रसूता व पति को लेकर गोरखपुर अस्पतालों का चक्कर लगाने लगा। गोरखपुर में एक अस्पताल में पहुंचा तो वहां के चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही स्वजन आक्रोशित हो गए। शव को मोहनापुर लाकर मंजरी हास्पिटल पर प्रदर्शन करने लगे। परिजनों ने अस्पताल संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। पुरंदरपुर थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव पुलिस फोर्स सहित पहुंच गए। मामले को किसी तरह से शांत कराया। पुलिस ने प्रसूता के पति श्यामू चौहान की तहरीर पर अस्पताल संचालक के पुत्र डाॅ. मुख्तार के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद पहुंचा तो शाम करीब 6 बजे परिजनों ने ग्रामीणों के साथ गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। मौके पर फरेंदा, पुरंदरपुर, कोल्हुई थाना की पुलिस, एसडीएम नौतनवा नंद प्रकाश मौर्य, सीओ अनिरुद्ध कुमार, चौकी इंचार्ज भागवत चौधरी, सोभानाथ यादव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अस्पताल सील करने और आरोपी को पकड़कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। तब जाकर नेशनल हाईवे से जाम हटा और परिजन शव लेकर घर चले गए।

मंजरी हास्पिटल मोहनापुर में है। यह पंजीकृत है। प्रसूता की मौत कैसे हुई, इसका क्या करण है? टीम बनाकर जांच कराई जाएगी।

-डाॅ. राजेश द्विवेदी, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed