{"_id":"6882564dff72d3610909e84d","slug":"maryams-excellent-performance-in-junior-girls-volleyball-maharajganj-news-c-206-1-go11002-155490-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जूनियर बालिका वालीबॉल में मरियम का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जूनियर बालिका वालीबॉल में मरियम का शानदार प्रदर्शन
Thu, 24 Jul 2025 09:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 24 Jul 2025 09:20 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। धनेवा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को जूनियर बालिका वालीबॉल का आयोजन हुआ। खेल निदेशालय के निर्देश पर आयोजन जिला क्रीड़ा विभाग की तरफ से किया गया, जिसमें छह टीमों ने प्रतिभाग किया।
फाइनल मुकाबला मरियम इंटर काॅलेज सिसवा और स्पोर्ट्स स्टेडियम के बीच हुआ, जिसमें मरियम इंटर काॅलेज की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला फतह किया। जूनियर बालिका वालीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजयुमो जिलाध्यक्ष धर्मवीर पटेल व सक्सेना नगर वार्ड के सभासद अखिलेश पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए किया।
दोनों अतिथियों का स्वागत जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने बैज लगाकर व स्मृति चिह्न देकर किया। पहला मुकाबला कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय महराजगंज और महंत दिग्विजयनाथ इंटर काॅलेज चौक के मध्य हुआ। दिग्विजयनाथ की टीम ने 2-0 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
दूसरा मुकाबला कस्तूरबा ब्लू व कस्तूरबा ग्रीन के बीच हुआ, जिसमें कस्तूरबा ब्लू ने 2-1 जीत हासिल की। पहला सेमीफाइनल मरियम इंटर काॅलेज सिसवां व दिग्विजयनाथ इंटर काॅलेज के बीच हुआ। इसमें मरियम 2-0 से विजेता बना।
दूसरा सेमीफाइनल कस्तूरबा ब्लू व स्पोर्ट्स स्टेडियम के बीच हुआ, जिसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम ने 2-0 से जीत हासिल की। फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा जो स्पोर्ट्स स्टेडियम व मरियम इंटर काॅलेज सिसवां के बीच खेला गया। मरियम की बेटियों ने 2-0 से खिताब अपने नाम किया।
आंचल पासवान, अनुपम भारतीय, अबुफजल, फिरोज आलम, आसिफ एकबाल, अमित कुमार कन्नौजिया, धर्मेन्द्र यादव, मोब्बसिरगनी निर्णायक मंडल में रहे। विजेता व उपविजेता टीम को ट्राॅफी क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने सौंपा। इस मौके पर चंद्रजीत पाल, सुनील प्रसाद, अमरनाथ यादव, अजित कुमार राय मौजूद रहे।