फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Married woman caught with lover, settlement reached in presence of police

Maharajganj News: प्रेमी के साथ पकड़ी गई विवाहिता, पुलिस की मौजूदगी में समझौता

Sun, 04 Jan 2026 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Married woman caught with lover, settlement reached in presence of police
गणमान्य लोगों की मौजूदगी में पुलिस ने शांत कराया मामला
विज्ञापन

खनुआ। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मोबाइल फोन पर युवक से बातचीत करने की वजह से एक विवाहिता का ससुराल से रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया। उसके मायके और ससुराल पक्ष में विवाद हो गया। स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों और पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।


जानकारी के मुताबिक, सोनौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक और विवाहिता के ससुर एक ही जगह काम करते थे। विवाहिता के ससुर से युवक ने किसी तरह विवाहिता का मोबाइल नंबर ले लिया और उससे बात करने लगा। बातचीत धीरे-धीरे प्रेम प्रसंग में तब्दील हो गई। इसी बीच प्रेमी एक दिन प्रेमिका के घर रात में आ धमका। ससुराल पक्ष ने उसे पकड़ लिया। महिला के ससुराल पक्ष के लोगों ने उसको डांट-डपटकर छोड़ दिया और अपनी बहू को समझा-बुझा कर उसके मायके पक्ष को इसकी जानकारी दी। इस पर विवाहिता के मायके और ससुराल पक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया। दोनों पक्षों में आपसी कहासुनी के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा, जहां गणमान्य व्यक्तियों के समझाने बुझाने पर मामला शांत हुआ। सोनौली थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। दोनों पक्षों ने आपस में सुलह कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed