फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Market buzzing with new collections and offers

अक्षय तृतीया : नए कलेक्शन और ऑफर से बाजार गुलजार

Fri, 10 May 2024 04:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 10 May 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Market buzzing with new collections and offers
जयप्रकाश नगर में अक्षय तृतीया पर सोने चांदी की खरीदारी करती युवतियां।संवाद

विज्ञापन
इस दिन तृतीय तिथि को लोप होने के कारण 14 दिनों का ही पक्ष रहेगा, सोना और वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। अक्षय तृतीया को लेकर सराफा दुकानों की चमक बढ़ गई है। नए कलेक्शन और ऑफर से बाजार गुलजार है। महिलाओं की पहली पसंद लाइट वेट गहने हैं।
शुक्रवार को अक्षय तृतीया है। इस दिन अबूझ मुहूर्त है। इस दिन तृतीय तिथि को लोप होने के कारण 14 दिनों का ही पक्ष रहेगा। इसके चलते शादी-विवाह जैसे शुभ कार्य नहीं होंगे। वहीं सोना और वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त है। इसलिए लोग गहनों की खरीदारी करेंगे। अक्षय तृतीया पर खरीदारी करने के लिए हफ्ते भर पहले से आभूषणों की बुकिंग चल रही है। बाजारों में रौनक दिखने लगी है। ऐसे में कारोबारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है। सर्राफा कारोबारी सतीश ने बताया कि ग्राहकों को लुभाने के लिए बाजार में हल्के व नए डिजाइन के जेवरों की रेंज उतारी है। दुकान में नए पैक में आभूषण खास तौर से अक्षय तृतीया के लिए रखे गए हैं। पुरुष व महिलाओं की सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, नाक की लांग और बालों के साथ ही एक, दो, पांच, 10 व 20 ग्राम तक के सोने के सिक्के भी मंगाए हैं। सोने की कीमतों में इस बार लगातार तेजी बने रहने के कारण अधिकांश लोग हलके व कम वजन में सोने के आभूषण पसंद कर रहे हैं, ताकि वह उनकी बजट में फीट बैठ सके।

सर्राफा कारोबारी सूरज वर्मा ने बताया कि अक्षय तृतीया को देखते हुए कंपनी ने कम वजन के आभूषणों की नई डिजाइन बाजार में उतारी है। आभूषणों की बिक्री एचयूआइडी हालमार्किंग के साथ की जा रही है, ताकि ग्राहक संतुष्ट रहे। अब तक अधिकांश ग्राहकों ने एडवांस बुकिंग करा रखी है।
विज्ञापन

------------------

किस राशि के लोगों को क्या खरीदना रहेगा शुभकर
--------------
मेष राशि - अक्षय तृतीया के दिन मेष राशि के लोगों को जौ, सोना, तांबे का कलश या तांबे से बने बर्तन खरीदना चाहिए।
वृषभ राशि- वृषभ राशि लोगों को अक्षय तृतीया पर चावल, चांदी बाजरा, कौड़ी, खरीदना चाहिए, इससे बरकत होती है।
मिथुन राशि - अक्षय तृतीया पर मिथुन राशि वाले खड़ा धनिया, गैजेट्स, हरे रंग के कपड़े खरीद सकते हैं।
कर्क राशि - अक्षय तृतीया के दिन कर्क राशि वाले गोमती चक्र, चांदी, स्टील खरीदते हैं तो इसे अच्छा माना जाता है।
सिंह राशि - आप अक्षय तृतीया के दिन तांबे की कोई वस्तु खरीद सकते हैं, श्रीयंत्र खरीदना भी शुभ होगा।
कन्या राशि - कन्या राशि के लोग अक्षय तृतीया पर तुलसी का पौधा घर लाएं. इसके होने से दरिद्रता दूर रहती है।
तुला राशि - अक्षय तृतीया तुला राशि वालों को दक्षिणावर्ती शंख, गैजेट्स, सोना, खरीदना शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशि- इस दिन अगर आप गुड़, सोना, जौ खरीदकर लाते हैं तो धन में बरकत होती है।
धनु राशि - धनु राशि के लोग अक्षय तृतीया पर पीतल या पीतल से बने बर्तन, लड्डू गोपाल घर ले आएं. सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी।
मकर और कुंभ राशि - अक्षय तृतीया के दिन मकर राशि के चांदी, आभूषण, काले तिल, खरीदना शुभ रहेगा।
मीन राशि - अक्षय तृतीया पर आप जौ, सोना, हल्दी और चले की दाल घर ला सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed