{"_id":"60a695d98ebc3e719e5fa45e","slug":"maoist-leader-shot-wounded-maharajganj-news-gkp395235428","type":"story","status":"publish","title_hn":"माओवादी नेता को गोली मारी, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माओवादी नेता को गोली मारी, घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माओवादी नेता को गोली मारी, घायल
सोनौली (महराजगंज)। नेपाल के कपिलवस्तु जिले के सीपीएन-माओवादी केंद्रीय जिला समिति के सदस्य दीपक पांडे को बुधवार रात करीब 11 बजे अज्ञात लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया। दीपक पांडे के साथ उनके एक भारतीय मित्र को भी हाथ में गोली लगी है। दोनों का इलाज भैरहवा मेडिकल कॉलेज मे चल रहा है।
कपिलववस्तु के मुख्य पुलिस अधीक्षक नवराज अधिकारी ने बताया कि तौलिहवा-जितपुर मार्ग खंड पर सदवा में एक अज्ञात समूह ने दीपक पांडे को गोली मार दी। उसे पेट और बाएं कूल्हे में दो गोली लगी है। दीपक पांडे के साथ बाइक पर सवार एक भारतीय नागरिक इराज अख्तर के हाथ में गोली लगी। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। संवाद