{"_id":"66a185f5efe861cc7001c2c4","slug":"many-years-have-passed-in-the-hope-of-development-of-the-city-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-127442-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नगर के विकास की आस में गुजर गए कई साल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नगर के विकास की आस में गुजर गए कई साल
Thu, 25 Jul 2024 04:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 25 Jul 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
घुघली। कस्बे में बेहतर सुविधाओं की आस लगाए बैठे लोगों की दुश्वारियां दूर होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। शहर में टूटी सड़कें, बजबजाती नालियां, जलभराव, शुद्ध पेयजल की समस्या अब तक दूर नहीं हुईं।
जानकारी के अनुसार, वर्ष 1984 में नगर पंचायत के गठन से आज तक बुनियादी सुविधाओं का अभाव झेल रहे हैं। नगरवासियों को बेहतर सुविधा नहीं मिल रही है। नगर में एक भी पार्क नहीं है। सड़क, नाली आदि ठीक हालत में नहीं हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 11 हजार की आबादी वाले नगर पंचायत घुघली में कुल 11 वार्ड हैं, जिसमें घुघली वार्ड नंबर एक सबसे अधिक आबादी वाला वार्ड है। इसकी जनसंख्या 1479 है। नगरवासी अब तक छह अध्यक्षों का चुनाव कर चुके हैं। किसी ने नगवासियों के लिए शुद्ध पेयजल मुहैया नहीं कराया। नगरवासियों को 39 साल बाद भी बजाबजाती नालियों से छुटकारा नहीं मिल सका।
वार्डों की प्रमुख समस्याएं
बरसात में डूब जाते हैं मोहल्ले
नालिया जाम, जलनिकासी की समस्या
शुद्ध पेयजल का अभाव
वार्डों में स्ट्रीट लाइट का अभाव