फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Man dies after being hit by train

Maharajganj News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Tue, 10 Dec 2024 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 10 Dec 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Man dies after being hit by train
फरेंदा। आनंदनगर रेलवे स्टेशन के करीब शनिवार की देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

आनंदनगर कस्बे के वार्ड नंबर 17 दुर्गा मंदिर के निकट निवासी अखिलेश वर्मा शनिवार की रात में करीब आठ बजे मोटरसाइकिल से किसी काम के सिलसिले में घर से निकले। वह स्टेशन के बाहर मोटरसाइकिल खड़ा कर रेलवे लाइन पार कर रहे थे। उसी दौरान नौतनवा से गोरखपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे उसकी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी जीआरपी को दिया। मौके पर पहुंची जीआरपी युवक की शिनाख्त में जुट गई। कुछ देर के बाद युवक की पहचान हुई तो सूचना परिजनों को दी गई। युवक के मौत की खबर परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। घर वालों का रो रो कर बुरा हाल हैं। मृतक युवक तीन भाई थे। एसएचओ आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed