फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Man arrested for murdering wife and dumping her body in a sack.

Maharajganj News: पत्नी की हत्या कर बोरे में भरकर फेंका था शव, गिरफ्तार

Fri, 28 Aug 2026 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for murdering wife and dumping her body in a sack.
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया मिश्र टोला सोहरबलिया गांव में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर वारदात को छिपाने के लिए शव को बोरे में भरकर राप्ती नदी में फेंक दिया था। नदी में बहता शव तीन दिन बाद गोरखपुर में मिला, तब हत्या से पर्दा उठ सका। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी रामभजन यादव (35) निवासी सोहरबलिया ने 4 अगस्त को घटना को अंजाम दिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसकी पत्नी पुष्पा उर्फ गुड़िया (28) मानसिक रूप से बीमार थी। दोनों में अक्सर विवाद होता रहता था। विवाद के दौरान ही गुस्से में उसने पत्नी के सिर पर रॉड से वार कर दिया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। साक्ष्य मिटाने के लिए वह शव को बोरे में बंद कर रात के अंधेरे में राप्ती नदी में फेंक आया।
विज्ञापन

सात अगस्त को यही शव गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र में नदी से बरामद हुआ। इधर मृतका के पिता राजेंद्र यादव निवासी दूधनाथ जोत, बृजमनगंज, महराजगंज ने बेटी के लापता होने पर मेंहदावल थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सोशल मीडिया पर शव की फोटो देखकर उन्होंने साड़ी-चूड़ी से बेटी की पहचान की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर बुधवार को पति के खिलाफ हत्या का रिपोर्ट दर्ज की गई थी। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने टीम के साथ आरोपी को घर से दबोच लिया। उसने जुर्म कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed