फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Man arrested for attacking girlfriend with knife after being released from jail

Maharajganj News: जेल से छूटने के बाद प्रेमिका पर चाकू से हमला, गिरफ्तार

Thu, 20 Nov 2025 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for attacking girlfriend with knife after being released from jail
निचलौल। घने जंगलों के बीच स्थित कुड़िया देवी मंदिर से बुधवार को दर्शन कर घर लौट रही एक युवती पर जेल से छूटे प्रेमी ने चाकू से हमला कर दिया। घायल युवती को लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने घायल युवती की हालत नाजुक देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, एक युवती कुड़िया देवी मंदिर में दर्शन करने गई थी। वह पैदल घर के लिए लौट रही थी। पहले से दोस्त के साथ घात लगाए बैठे प्रेमी ने अचानक युवती पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी प्रेमी और उसका दोस्त मौके से भाग निकले। इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों के मुताबिक युवती के हाथ में गंभीर चोट आई है। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल अस्पताल पहुंची थी। घायल युवती से पूछताछ में पता चला कि युवती की ओर से प्रेमी बजही निवासी विकेश गुप्ता पर दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज कराया गया था। मामले में युवक को जेल भेज दिया गया था। युवक करीब एक महीने पहले जेल से छुटकर घर लौटा था। प्रेमिका द्वारा नाता तोड़ने पर नाराज युवक ने दोस्त के सहयोग से वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद तत्काल आरोपी युवक विकेश गुप्ता निवासी बजही को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। मामले में पीड़िता की तहरीर पर आरोपी विकेश गुप्ता के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed