फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Man absconds with dozens of vehicles in the name of railway tender, case registered

Maharajganj News: रेलवे टेंडर के नाम पर दर्जनों गाड़ियां लेकर फरार, केस दर्ज

Fri, 26 Sep 2025 04:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 04:17 AM IST
सार

महराजगंज में रेलवे टेंडर का झांसा देकर विजय यादव ने सगीर अहमद समेत कई लोगों की 14 किराए की गाड़ियां हड़प लीं। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है, लेकिन अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
Man absconds with dozens of vehicles in the name of railway tender, case registered

विस्तार

महराजगंज। रेलवे टेंडर के बहाने एक व्यक्ति दर्जनों गाड़ियां किराए पर लेकर फरार हो गया। पीड़ित सगीर अहमद ने थाना नौतनवा में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गोरखपुर के विजय यादव ने उनके दो वाहनों सहित उनके मित्र की कार और अन्य 13 गाड़ियां हड़प लीं। पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

सगीर अहमद, जो वार्ड नंबर-8, मधुबन नगर, नौतनवा के निवासी हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि 23 जनवरी 2025 को विजय यादव निवासी ग्राम अलीगढ़ मोहम्मदपुर उर्फ हरगना, थाना कैंपियरगंज, जनपद गोरखपुर ने उनसे संपर्क किया।
विज्ञापन

विजय ने दावा किया कि उनके मामा जोगिंदर यादव और विरेंद्र यादव पुत्र रामनाथ यादव रेलवे में टेंडर लेते हैं। इसके लिए वाहनों की जरूरत है। सगीर ने अपनी ट्रैक्टर कार को दो महीने के एग्रीमेंट पर किराए पर दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय ने सगीर का बैंक खाता, ब्लैंक चेकबुक, आधार कार्ड और पैन कार्ड भी ले लिया, ताकि किराए की राशि ट्रांसफर कर सके। शुरुआत में सब ठीक चला, लेकिन जल्द ही विजय ने किराया देना बंद कर दिया। सगीर ने जब पैसे मांगे, तो विजय बहाने बनाने लगा और बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। वाहनों का कोई अता-पता नहीं चला। सगीर ने आगे बताया कि उनके मित्र पवन कुमार त्रिपाठी की कार सहित कुल 14 गाड़ियां भी विजय ने इसी तरह एग्रीमेंट पर लीं। दो-तीन महीने तक किराया दिया गया, लेकिन उसके बाद सब बंद हो गया। मामले में और पेंच आया जब सूरज गुप्ता और शिवम पांडेय नाम के दो व्यक्ति सामने आए। इन दोनों ने सगीर के खाते में पैसे ट्रांसफर किए, लेकिन विजय ने उन्हें अपने खाते में वापस मंगवा लिए।

इसके बाद फर्जी तरीके से वाहनों का बेचनामा (सेल डीड) तैयार कर ली गई। सगीर ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने गाड़ियां वापस मांगीं, तो सूरज और शिवम ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने कहा कि गरीब लोग हैं। इन गाड़ियों से रोजगार चलता था। अब सब बर्बाद हो गया। पीड़ित सगीर अहमद ने अपील की कि अन्य लोग भी सतर्क रहें और अनजान लोगों को वाहन या दस्तावेज न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed