फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Make daughters move towards their goals by instilling confidence: CO

आत्मविश्वास पैदा कर बेटियां अपने लक्ष्य की ओर बढ़ें : सीओ

Tue, 14 Sep 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Make daughters move towards their goals by instilling confidence: CO
आत्मविश्वास पैदा कर बेटियां अपने लक्ष्य की ओर बढ़ें : सीओ
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता मुहिम के तहत पुलिस की पाठशाला का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। आत्मविश्वास पैदा कर बेटियां अपने लक्ष्य प्राप्ति की ओर आगे बढ़ें, सफलता उनके कदमों में होगी। पुलिस को अपना मित्र समझकर सहयोग करें। पुलिस सबसे पहले उनके साथ खड़ी होगी। ये बातें मंगलवार को रामहर्ष इंटर कालेज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता मुहिम के तहत आयोजित पुलिस की पाठशाला में सीओ डीके उपाध्याय ने छात्राओं से कहीं। कार्यक्रम में 48 लोग शामिल हुए।
निचलौल कस्बे के रामहर्ष इंटर कालेज में मंगलवार को सुबह 11.30 बजे से पुलिस की पाठशाला का आयोजन हुआ, जो दोपहर एक बजे तक चला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीओ डीके उपाध्याय थे। उन्होंने विपरीत हालात में कैसे मुकाबला करें, स्कूल जाने के दौरान रास्ते में अगर कोई समस्या आती है तो उसका मुकाबला कैसे करें, पुलिस छात्राओं की किस प्रकार मदद कर पाएंगी, इस संबंध में प्रकाश डालते हुए छात्राओं को जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं को पुलिस हेल्पलाइन 112, 1090 आदि के बारें में विस्तार से जानकारी दी। मिशन शक्ति के तहत होने वाली गतिविधियों बारे में बताया। उन्होंने कहा कि संकट में मदद के लिए डायल 112 पर कॉल कर सहायता मांग सकती हैं। पुलिस समाज की सुरक्षा के लिए है। स्कूल या कॉलेज आते-जाते समय छात्राओं को अकेले चलने की बजाए ग्रुप में चलना चाहिए। किसी अनजान व्यक्ति को अपना मोबाइल नंबर या कोई व्यक्तिगत जानकारी न दें। इस दौरान छात्र- छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों से सामाजिक व्यवस्थाओं और समस्याओं को लेकर सवाल किए, जिनका अधिकारियों ने जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य विश्वम्बर पांडेय ने कहा कि छात्राओं को किसी भी स्थिति में घबराना नहीं चाहिए। वो अपने साथ मिर्ची पाउडर के स्प्रे के अलावा पैन या सेफ्टी पिन से भी खुद की मदद कर सकती हैं। जरूरत पड़ने पर इन सभी वस्तुओं का इस्तेमाल करें। इस दौरान मंजू शर्मा, गणेश प्रसाद, महेंद्र प्रसाद शर्मा, दिनेश मणि त्रिपाठी, हरेन्द्र, व्यास विश्वकर्मा, नागेंद्र त्रिपाठी, बृजेश पांडेय, संजय शर्मा, आनंद प्रकाश द्विवेदी, शंभु यादव, विनोद यादव, राजेश गौंड़, शैलेन्द्र पटेल, शरदेंदु उपाध्याय, रामनाथ चौधरी, संदीप पांडेय, दीपनरायन पांडेय, सुधीर गुप्ता, नेत्र रंजन शर्मा आदि मौजूद रहे।

छात्राएं बोलीं : जानकारी भविष्य में आएगी काम
इंटर की छात्रा खुशी मद्देशिया, नेहा कनौजिया, प्रतिभा वर्मा, शिवानी मद्देशिया ने कहा कि कानून के दम पर ही छात्राएं शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर आसमान में उड़ान भर रही हैं। पुलिस की पाठशाला से उन्हें जो कानून का ज्ञान प्राप्त हुआ है। उस पर वह खुद भी चलेगी और दूसरों को भी प्रेरित करेगी। शिकायत दर्ज कराने के बारे में जानकारी मिली। साथ ही शिकायत कहां और कैसे करें, इसके बारे में बताया गया। छात्राओं ने कहा कि पुलिस की पाठशाला में मिली जानकारी भविष्य में काम आएगी। हेल्पलाइन नंबर के बारे में विस्तार से मिली जानकारी काफी मददगार होगी। क्षेत्राधिकारी द्वारा सवालों का बेहतर ढंग से जवाब देकर विपरित हालात में डटकर मुकाबला करने का तरीका बताया गया। ऐसे आयोजनों से बेटियों का मनोबल बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed