फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Make Ayushman cards by organizing camps: District Magistrate

कैंप लगाकर बनाए आयुष्मान कार्ड : जिलाधिकारी

Tue, 25 Nov 2025 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Make Ayushman cards by organizing camps: District Magistrate
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना, मातृ–शिशु मृत्यु दर, टीकाकरण, हेमोग्लोबिन, अल्ट्रासाउंड, टीकाकरण, प्रसव, बच्चों को बीसीजी टीका, बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र, गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, वीएचएसएनडी, एनसीडी, आयुष्मान कार्ड, क्षय रोग उन्मूलन, एड्स आदि कार्यक्रमों की समीक्षा की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने आशा के समस्त भुगतान के बारे में समस्त एमओआईसी से जानकारी ली। बताया गया कि सभी ब्लॉकों में आशा का मानदेय दे दिया गया है। आयुष्मान कार्ड की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया कि पूरे जनपद में फॉर्मर रजिस्ट्री व एसआईआर का कैंप जहां लगा है।
विज्ञापन

वहीं स्वास्थ्य विभाग अपना कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड भी बनवाए। एमएमयू के रोस्टर की जानकारी सभी जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया। प्रसव के बाद मृत शिशुओं के मृत्यु का कारण केंद्रवार पता कर विवरण उपलब्ध कराएं। जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देशित किया कि एएनसी में जिन ब्लॉकों का औसत जनपद से कम है, उनको कारण बताओ नोटिस जारी करें। जिलाधिकारी ने कड़ा निर्देश देते हुए कहा कि राज्य औसत से नीचे किसी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का प्रदर्शन न हो। इसको एमओआईसी और संबंधित नोडल अधिकारी सुनिश्चित करें। इस दौरान सीएमओ डॉ श्रीकांत शुक्ला, सीएमएस डॉ एके द्विवेदी, डीपीओ दुर्गेश कुमार, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed