Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Major operation at Kathmandu Airport Two Indians arrested with drugs worth 22 crore hail from UP and Maharash

काठमांडू एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई: 22 करोड़ की ड्रग्स के साथ दो भारतीय गिरफ्तार, यूपी और महाराष्ट्र के निवासी

Sun, 15 Nov 2026 08:29 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोनौली
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनौली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 15 Nov 2026 08:29 PM IST
सार

नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय विमानस्थल पर मादक पदार्थों की तस्करी के दो बड़े मामलों का खुलासा हुआ है। अलग-अलग कार्रवाई में भारतीय नागरिकों के कब्जे से करीब 22 करोड़ नेपाली रुपये कीमत की 5.5 किलोग्राम सफेद हेरोइन और 3.5 किलोग्राम थाई गांजा बरामद किया गया है।

विज्ञापन
Major operation at Kathmandu Airport Two Indians arrested with drugs worth 22 crore hail from UP and Maharash
दोनों आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय विमानस्थल पर मादक पदार्थों की तस्करी के दो बड़े मामलों का खुलासा हुआ है। अलग-अलग कार्रवाई में भारतीय नागरिकों के कब्जे से करीब 22 करोड़ नेपाली रुपये कीमत की 5.5 किलोग्राम सफेद हेरोइन और 3.5 किलोग्राम थाई गांजा बरामद किया गया है। दोनों मामलों में महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश निवासी दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। रविवार को नेपाल के लागू औषधि नियंत्रण ब्यूरो ने प्रेसवार्ता कर दोनों गिरफ्तारियों की जानकारी दी। इन मामलों ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क की सक्रियता को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन


नेपाल के लागू औषधि नियंत्रण ब्यूरो के अनुसार, शनिवार सुबह विमानस्थल पर संदिग्ध यात्रियों की निगरानी और सामान की जांच के दौरान थाईलैंड से काठमांडू पहुंचे 52 वर्षीय भारतीय नागरिक रेवराज टिघारे को गिरफ्तार किया गया। वह महाराष्ट्र का निवासी है। उसके सामान की तलाशी लेने पर खरगोश और बिल्ली के खाने के पैकेट के भीतर छिपाकर रखी गई करीब 5.5 किलोग्राम सफेद हेरोइन बरामद हुई। अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में इसकी कीमत करीब 22 करोड़ नेपाली रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


जांच में आरोपी के पुराने यात्रा विवरण भी सामने आए हैं। वह इससे पहले दो बार लाओस से काठमांडू पहुंचकर भारत जा चुका है। इसके अलावा उसके यात्रा रिकॉर्ड में जिम्बाब्वे, सूडान, बांग्लादेश और कंबोडिया की यात्राएं भी दर्ज मिली हैं। लागू औषधि नियंत्रण ब्यूरो के एसएसपी सुभाष बोहरा ने रविवार को प्रेसवार्ता में बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपी के अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का प्रमुख व्यक्ति होने का संदेह है। उसके पास से मैकेनिकल इंजीनियरिंग का प्रमाणपत्र भी बरामद हुआ है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी खेप किसके लिए लाई गई थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। वहीं, 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी विमानस्थल पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश निवासी 22 वर्षीय भारतीय नागरिक सलमान को भी 3.5 किलोग्राम थाई गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था। बताया कि, सलमान हवाई मार्ग से दिल्ली से काठमांडू पहुंचा था। संदिग्ध यात्रियों की निगरानी के दौरान उसके व्यवहार पर संदेह होने पर बैग की तलाशी ली गई। इस दौरान प्लास्टिक के पैकेट में छिपाकर रखा गया 3.5 किलोग्राम थाई गांजा बरामद हुआ। उसके पास से पासपोर्ट और मोबाइल फोन भी मिला है। दोनों मामलों की जांच कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि मादक पदार्थों की ये खेप किन लोगों के लिए लाई गई थीं और इनके पीछे सक्रिय अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है। लगातार सामने आ रहे इन मामलों से भारत-नेपाल सीमा के रास्ते मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर भी सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed