फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   mahrajganj news

Maharajganj News: 50 हजार रुपये के लिए दोस्ती में पड़ी खटास, शब्बीर ने जिशान को मारी गोली

Sun, 20 Sep 2026 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 20 Sep 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
mahrajganj news
- पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के समरधीरा चौराहे पर जिशान को गोली लगने से मौत का मामला
विज्ञापन

- पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज
फरेंदा। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के समरधीरा चौराहे पर बृहस्पतिवार की रात तीन दोस्तों के बीच लेनदेन के विवाद में जिशान की गोली लगने से हुई मौत के मामले का पुलिस ने शनिवार को पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने आरोपी शब्बीर अहमद निवासी परसोहिया पुरंदरपुर, प्रदीप जायसवाल निवासी समरधीरा टोला पकडीहा पुरंदरपुर व अमन निवासी परसोहिया पुरंदरपुर को मनिकौरा चौराहे के अंडरपास से गिरफ्तार किया गया। सब्बीर ने पचास हजार रुपये के विवाद में जिशान को गोली मार दी थी। जिशान की मेडिकल कालेज में मौत हो गई। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ धारा में बढ़ोतरी करते हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर तीनों को न्यायालय भेज दिया।
सीओ दीपशिखा वर्मा के अनुसार थाना क्षेत्र के मधुकरपुर महदेवा निवासी जिशान ने दोस्त सब्बीर को करीब छह माह पूर्व पचास हजार रुपये दुकान के लिए दिया था जिसे वह कई बार मांगता तो सब्बीर टालमटोल करता था। बृहस्पतिवार की शाम दोस्त शब्बीर अहमद निवासी परसोहिया समरधीरा चौराहे पर राज रेस्टोरेंट व बिरयानी सेंटर के नाम से दुकान संचालित करता है जहां पर जिशान अपना बकाया मांगने पहुंचा था। रुपये के लेनदेन को लेकर जिशान व तीनों आरोपी शब्बीर, प्रदीप व अमन के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन

सीओ के मुताबिक विवाद के दौरान दोस्त सब्बीर ने जिशान को गोली मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजनों ने तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कालेज गोरखपुर ले जाया गया। जहां पर उपचार के दौरान जिशान की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शनिवार की सुबह तीनों आरोपियों में शब्बीर अहमद निवासी परसोहिया पुरंदरपुर, प्रदीप जायसवाल निवासी समरधीरा टोला पकडीहा पुरंदरपुर व अमन निवासी परसोहिया पुरंदरपुर को मनिकौरा चौराहे के अंडरपास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से 32 बोर की देसी पिस्टल बरामद की गई। सीओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। युवक के मौत के बाद धारा में बढ़ाते हुए हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed