फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mahrajganj news

Maharajganj News: 71 लाख की लागत से बनेगा आरसीसी नाला, जलनिकासी होगी बेहतर

Fri, 25 Sep 2026 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 25 Sep 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Mahrajganj news
- पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर विकास योजना से होगा निर्माण
विज्ञापन

- बारिश में जलभराव से मिलेगी राहत,

महराजगंज। नगर पंचायत निचलौल के वार्ड नंबर चार स्थित मियां मुहल्ले में जल निकासी की समस्या दूर करने के लिए 71 लाख रुपये की लागत से आरसीसी नाला बनाया जाएगा। पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत प्रस्तावित इस परियोजना से बारिश और घरों से निकलने वाले पानी की निकासी को व्यवस्थित करने की तैयारी है।


नगर पंचायत के अनुसार मोहल्ले में जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से बारिश के दौरान कई स्थानों पर पानी जमा हो जाता है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। लंबे समय से बनी इस समस्या को देखते हुए आरसीसी नाला निर्माण की योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन


नाले के निर्माण से बारिश के पानी के साथ घरों से निकलने वाले गंदे पानी को भी निर्धारित मार्ग से बाहर निकालने में मदद मिलेगी। इसके लिए करीब 71 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। योजना के तहत टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

मानकों के अनुरूप कराया जाएगा निर्माण

नगर पंचायत की ओर से निर्माण में निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने की बात कही गई है। अधिशासी अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि आरसीसी नाला निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। औपचारिकताएं पूरी होते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। नाला बनने के बाद मियां मुहल्ले में जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होने और जलभराव से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed