फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mahrajganj News

Maharajganj News: एक साल में उखड़ने लगी सीसी रोड की गिट्टियां, बीडीओ ने दिए कार्रवाई के आदेश

Fri, 25 Sep 2026 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Mahrajganj News
- जांच में खस्ताहाल मिली सड़क, जेई के आख्या पर कार्रवाई की तैयारी
विज्ञापन


परतावल। ग्राम पंचायत बैजौली में करीब 7.50 लाख रुपये की लागत से बनाई गई सीसी रोड निर्माण के एक साल के भीतर ही जगह-जगह से खराब होने लगी है। सड़क की गिट्टियां उखड़ने के साथ ही कई स्थानों पर इसकी ऊपरी परत भी टूटकर ढहने लगी है। ग्रामीणों की शिकायत पर मामले की जांच करने पहुंचे अवर अभियंता अजय कुमार ने सड़क की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने जांच आख्या खंड विकास अधिकारी को सौंप दिया है। जांच में मिले अनियमितता को देखते हुए बीडीओ कृष्ण कांत शुक्ला ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
शिकायतकर्ता देवेंद्र कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत बैजौली में सुभाष के खेत से राजेंद्र के घर तक सीसी रोड का निर्माण कराया गया था। इस कार्य के लिए करीब 7.50 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। निर्माण के दौरान मानकों की अनदेखी करते हुए गुणवत्ताविहीन सामग्री का इस्तेमाल किया गया। यही वजह है कि निर्माण पूरा होने के कुछ समय बाद ही सड़क की गिट्टियां जगह-जगह से उखड़ने लगीं। सड़क की सतह पर दरारें और टूट-फूट भी दिखाई देने लगी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का कहना है कि सड़क निर्माण में यदि मानकों का पालन किया गया होता तो इतनी जल्दी इसकी स्थिति खराब नहीं होती। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की स्थलीय और तकनीकी जांच कराने की मांग की। उन्होंने दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही सरकारी धन की वसूली और सड़क को मानक के अनुरूप दुरुस्त कराने की मांग की। शिकायत के बाद मामले की जांच करने पहुंचे अवर अभियंता अजय कुमार ने सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सीसी रोड की गिट्टियां कई स्थानों पर उखड़ने लगी हैं। सड़क के आसपास बनी दीवार भी कई जगह से टूटी हुई मिली है। उन्होंने बताया कि जांच आख्या खंड विकास अधिकारी को सौंप दिया गया है। खंड विकास अधिकारी कृष्ण कांत शुक्ला ने बताया कि जेई के जांच आख्या के आधार पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed